
वाशिंगटन। भारत समेत दुनियाभर में प्रकाश पर्व दीपावली ( Deepawali Celebration 2020 ) का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस विशेष मौके पर दुनियाभर के दिग्गजों और राष्ट्राध्यक्षों ने दीपावली की शुभकामनाएं दी। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( President Donald Trump ), पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, प्रसिडेंट-इलेक्ट जो बिडेन ( President-Elect Joe Biden ), कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, अमरीकी सीनेटर बारेन सेंडर्स आदि तमाम शख्सियतों ने दीपावली की बधाई दी।
लेकिन इन तमाम दिग्गजों का दीपावली बधाई संदेश सोशल मीडिया ( Social Media ) पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, न्यूयॉर्क में रहने वाले एक अमरीकी कॉमेडियन ने इन तमाम हस्तियों और दिग्गजों के दीपावली बधाई संदेश का मिमिक्री किया। इस कॉमेडियन का यह मिमिक्री वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
फराज शेरे नाम के इस मशहूर कॉमेडियन ( American comedian Feraz Shere ) ने अपना यह मिमिक्री वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर पर अपलोड किया, जिसके बाद देखते ही देखते वायरल हो गया।
बता दें कि प्रसिडेंट इलेक्ट जो बिडेन ने अपनी पत्नी डॉ. जिल बिडेन, पहली महिला अमरीकी उपराष्ट्रति बनीं कमला हैरिस, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो आदि तमाम दिग्गजों ने दीपावली की शुभकामाएं दी थी।
Updated on:
15 Nov 2020 03:31 pm
Published on:
15 Nov 2020 03:07 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
