दरअसल, माना जा रहा है कि चीन को लेकर जो बाइडेन ने भी अपनी मंशा साफ कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, इस विमान को भेजने का मकसद ये है कि अगर चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है तो अमरीकी एयरफोर्स उसके घर में घुसकर मारने की क्षमता रखती है। यहां आपको बता दें कि इस समय चीनी का एक बड़ा नौसेना अभ्यास कर रहा है। वहीं, अमरीका ने वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में दो बमवर्षक विमान भेजकर उसे एक तरह से खुली चुनौती दी है। बताया जा रहा है कि अमरीका का F B-1 बमवर्षक विमानों कुछ समय के लिए चीन के ADIZ में प्रवेश किए और बाद में वापस लौट आए। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस बमवर्षक विमान में सबसे बड़ो पेलोड है और अमरीकी सेना द्वारा लगातार इसका इस्तेमाल किया जाता है।