लेकिन इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसको लेकर मीडिया में काफी चर्चाएं हो रही है। दरअसल, पीएम मोदी के स्वागत में हुए 'हाउडी मोदी' मेगा शो में शामिल होने के लिए हजारों लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि हजारों लोग वेटिंग लिस्ट में ही रह गए थे। ऐसे में जिनके पास टिकट था वे स्टेडियम में जाकर इस कार्यक्रम का हिस्सा बन सके और जो रह गए उन्हें टीवी पर ही देखकर संतोष करना पड़ा।