7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के विरोध में आए 10 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, नेतृत्व की लड़ाई जारी

प्रस्तावित दस इस्तीफों में उन्होंने केवल दो मंत्रियों के इस्तीफे को स्वीकार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 22 Aug 2018, 6:30 PM IST

australian minister proposed resignation in oppose of pm turnbull

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के विरोध में आए 10 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, नेतृत्व की लड़ाई जारी

कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया सरकार के विरोध में उतरे मंत्रियों ने एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल वहां के 10 मंत्रियों ने प्रधानमंत्री मैलकम टर्नबुल को पार्टी नेता के पद से हटाने के असफल प्रयास के बाद बुधवार को इस्तीफे की पेशकश की।

मतदान में करीबी अंतर से जीत दर्ज की लेकिन चुनौती अभी बाकी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टर्नबुल ने मंगलवार को सरकार के एक वरिष्ठ साथी के खिलाफ कराए गए मतदान में करीबी अंतर से जीत दर्ज की। हालांकि उनकी चुनौती वहीं खत्म नहीं हुई है, यानी अब उन्हें जल्द ही नेतृत्व के लिए दूसरी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें:- कांगो: पूर्वी प्रांत में बढ़ रहा है इबोला का आतंक, मरने वालों की संख्या पहुंची 55

प्रधानमंत्री मैलकम ने दस इस्तीफों में केवल दो इस्तीफे स्वीकारे

बताया जा रहा है कि प्रस्तावित दस इस्तीफों में उन्होंने केवल दो मंत्रियों के इस्तीफे को स्वीकार किया है। इनमें दावेदार गृहमंत्री पीटर डट्टन का इस्तीफा शामिल है। आपको बता दें कि सत्तारूढ़ पार्टी में विभाजन से राष्ट्रीय राजनीति में उथल-पुथल मच गई है। दरअसल टर्नबुल क्वीनसलैंड उपचुनाव में मिली हार और चुनाव में खराब नतीजों के कारण दबाव में हैं। ऑस्ट्रेलिया में मई 2019 में अगले चुनाव होने हैं।

विपक्षी लेबर पार्टी ने सरकार पर अराजक होने का आरोप लगाया

वहीं विपक्षी लेबर पार्टी ने सरकार पर अराजक होने का आरोप लगाया है। टर्नबुल ने लिबरल पार्टी के नेता के रूप में अपने पद को लेकर जारी अटकलों को समाप्त करने के प्रयास में मंगलवार को कैबिनेट सदस्यों के साथ मतदान की शुरुआत की थी। उन्होंने मात्र 13 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। जब उनसे उनके भविष्य को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बुधवार को मीडियाकर्मीयों से कहा, 'अंकगणित के मजबूत नियम ने मेरे नेतृत्व की पुष्टि की है।'

ये भी पढ़ें:- फेसबुक का बड़ा कदम: डिलीट किए 652 फर्जी अकाउंट और पेज, रूस और ईरान से था संबंध