इस बारे में मंत्रालय का कहना है कि, 'रक्तस्रावी बुखार के सभी 96 मामले सामने आए थे। जिनमें से 69 मामलों में इबोला होने की पुष्टि की गई है। वहीं इसके अलावा बचे हुए 27 केसों को संभावित मामलों के तौर पर देखा जा रहा है।' वहीं इसी बीच बीमारी से निपटने के लिए तैनात किए चिकित्सीय दल ने इस वायरस के संपर्क में आने वाले लोगों की संभावित संख्या को मेडिकल जांच के बाद 1609 कर दिया है, जो पहले 2157 थी।