19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सदियों से नहीं किया पानी का इस्तेमाल, लेकिन खूबसूरती के मामले में मॉडल्स भी हैं फेल

अफ्रीका के नामीबिया के कुनैन में एक ऐसी ही जनजाति है जहां की महिलाओं को पानी का इस्तेमाल करते कभी नहीं देखा गया है।

2 min read
Google source verification

image

Ravi Gupta

Dec 17, 2017

Himba Tribe

नई दिल्ली। खूबसूरती के लिए खुद को साफ-सुथरा रखना बहुत जरूरी होता है। हाईजिन को मेंटेन करने के लिए पानी की जरूरत तो पड़ती ही है। पानी का कोई और विकल्प है भी नहीं। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो पानी का इस्तेमाल नहीं करते। जी हां, अफ्रीका के नामीबिया के कुनैन में एक ऐसी ही जनजाति है जहां की महिलाओं को पानी का इस्तेमाल करते कभी नहीं देखा गया है।

हैरान करने वाली बात तो ये है कि इसके बाद भी इन महिलाओं को खूबसूरत माना जाता है। अफ्रीका जो कि एक गर्म जगह के तौर पर जाना जाता है। वहां इस प्रजाति की महिलाएं अपने रीति-रिवाज के चलते पानी का इस्तेमाल नहीं करतीं। यहां तक कि पानी को छूने की भी इन पर मनाही है। इसके बाद भी इन्हें बेहद खूबसूरत माना जाता है। कुनैन की इस जनजाति को हिम्बा के नाम से जाना जाता है। इनकी जनसंख्या करीब 50 हजार है।

पानी का इस्तेमाल न करने के बाद भी ये महिलाएं खुद को साफ रखने के लिए कुछ खास तरकीबों का इस्तेमाल करती हैं। खुद को साफ रखने के लिए ये महिलाएं पानी की जगह एक खास पेस्ट का इस्तेमाल करती हैं। वहीं बॉडी को फ्रेश रखने के लिए इस प्रजाति की महिलाएं विशेष प्रकार की जड़ी-बूटियों का प्रयोग करती हैं। सबसे पहले ये इनको उबाल लेती हैं और उबलने के बाद इससे जो भाप बनता है, उससे अपने बॉडी को फ्रेश रखती हैं। इससे इनकी शरीर की बदबू भी दूर हो जाती हैं और बॉडी से अच्छी स्मेल आने लगती है।

यहां तक कि धूप से अपने स्किन को जलने से बचाने के लिए ये महिलाएं एक खास लोशन को अपने चेहरे व बॉडी पर लगाती हैं। ये लोशन जानवरों की चर्बी और हेमाटाईट नामक केमिकल को मिक्स करके बनाई जाती है। धूप की जलन से बचने के साथ ही ये पेस्ट कीड़े-मकौड़े से भी इनकी रक्षा करता है। इस केमिकल को लगाने से स्किन लाल हो जाती है जिसके कारण इन्हें रेड मैन के नाम से भी जाना जाता है।