आपको बता दें कि इससे पहले ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो के संचार प्रमुख कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सरकार ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने इस सप्ताह के अंत में अमरीकी राज्य फ्लोरिडा में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी। अब ब्राजीलियाई राष्ट्रपति और उनके साथ गए सभी स्टाफ जिन्होंने मंगलवार से शनिवार के बीच अमेरिका की यात्रा की थी, वे निगरानी में हैं।