
Doctors Registration
लंदन। ब्रिटेन में एक भारतीय मूल के डॉक्टर को महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में दोषी ठहराया गया। ब्रिटेन की एक अदालत ने सुनवाई के दौरान सभी साक्ष्यों व तथ्यों को देखते हुए डॉक्टर को दोषी करार दिया है।
लंदन के ओल्ड बैले कोर्ट में सुनवाई के दौरान ये बात पता चला कि महिलाओं का उत्पीड़न करने के लिए आरोपी डॉक्टर उनकी कमजोरी का सहारा लेता था। वह हॉलीवुड व टीवी स्टार्स की कैंसर से जुड़ी खबरें सुनाकर उन्हें डराता था और फिर उनका यौन शोषण करता था।
आरोपी डॉक्टर की पहचान मनीष शाह के तौर पर हुई है, जो एक जनरल प्रैक्टिसनर (GP) है। आरोपी मनीष ने एक बार एक महिला को डराने के लिए हॉलीवुड स्टार ऐंजलिना जोली का भी सहारा लिया।
उसने महिला को बताया कि जोली को ब्रेस्ट कैंसर हुआ है, इसलिए आपको भी अपना ब्रेस्ट चेकअप करा लेना चाहिए। इस तरह से शाह ने अब तक 25 महिलाओं का उत्पीड़न किया है।
फरवरी में सुनाई जाएगी सजा
सुनवाई के दौरान कोर्ट में वकील केट बेक्स ने बताया कि आरोपी डॉक्टर अपने प्रोफेशन का गलत इस्तेमाल करते हुए महिलाओं का यौन उत्पीड़न करता था। वह बिना किसी मेडिकल जरूरत के महिलाओं को ब्रेस्ट और वजाइनल चेकअप करता था।
हालांकि आरोपी डॉक्टर ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है और बताया कि वह 'डिफेंसिव मेडिसिन' की प्रैक्टिस कर रहा था।
कोर्ट में जो तथ्य पेश किए गए उसके मुताबिक, मई 2009 से जून 2013 के बीच आरोपी मनीष ने कई नाबालिगों का भी यौन शोषण किया। जांच के बहाने डॉक्टर महिलाओं को गलत तरीके से छूता था।
जब 2013 में ये बात सामने आई तो उसे निलंबित भी कर दिया गया था और फिर उसकी जांच शुरू की गई थी। मालूम हो कि दोषी डॉक्टर को 7 साल की सजा सुनाई जा सकती है।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.
Updated on:
11 Dec 2019 10:55 pm
Published on:
11 Dec 2019 07:29 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
