
लंदन। ब्रिटेन के लंदन ब्रिज में शुक्रवार को एक शख्स ने चाकू से कई लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में कई लोग घायल हो गए। इसके बाद कार्रवाई करते हुए संशस्त्र पुलिस ने लंदन ब्रिज पर हमलावर को गोली मार दी। पुलिस को शक है कि हमलावर का संबंध आतंकवाद से है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि उन्होंने देखा कई लोग हमलावर से बचने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए शख्स को गोली मार दी।
स्कॉटलैंड यार्ड ने कहा कि वे लंदन ब्रिज पर हुई घटना से निपटने के शुरुआती चरण में हैं, और पुष्टि की है कि उन्होंने एक आदमी को गोली मार दी है।
स्कॉटलैंड यार्ड ने कहा शुक्रवार दोपहर पुलिस को तब बुलाया गया जब 1.58 बजे लंदन ब्रिज के पास परिसर में हमलावर ने चाकू से लोगों पर हमला कर दिया। इसके बाद फौरन ही आपातकालीन सेवाओं को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए।
पुलिस ने एक शख्स को किया गिरफ्तार
इस हमला को लेकर पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है। पुलिस ने कहा कि इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने कहा है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि जिस व्यक्ति को गाली मारी गई और जिसे हिरासत में लिया गया वह एक ही शख्स है।
इस घनटा के बाद पुलिस ने फौरन लंदन ब्रिज स्टेशन और आसपास के इलाकों को भी खाली करा लिया, जिसमें कई कार्यालय और रेस्तरां भी शामिल हैं।
इस घटना को लेकर ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा कि इस घटना पर उसकी पूरी नजर है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मुझे लंदन ब्रिज की घटना पर लगातार जानकारी दी जा रही है, पुलिस और सभी आपातकालीन सेवाओं को तत्काल मुहैया कराए जाने पर उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं।'
वहीं विपक्ष के नेता जेर्मी कोर्बेन ने लंदन ब्रिज हमले को लेकर दुख जताया है। उन्होंने भी पुलिस की कार्रवाई और त्वरित आपातकालीन सेवा शुरू करने की प्रशंसा की है।
बता दें कि इससे पहले लंदन ब्रिज पर जून 2017 में ISIS आतंकियों ने हमला किया था, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.
Updated on:
30 Nov 2019 08:30 am
Published on:
29 Nov 2019 09:54 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
