30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रूस, चीन और पाकिस्तान के बाद ब्रिटेन ने भी कहा, हम तालिबान के साथ काम करने को तैयार हैं

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा कि हम अफगानिस्तान के वर्तमान हालातों को सुधारने के लिए हम राजनयिक प्रयास कर रहे हैं और जरूरत पड़ने पर हम तालिबान के साथ भी काम करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 21 Aug 2021, 9:46 AM IST

boris1.jpg

ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन

नई दिल्ली। रूस और चीन के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि ब्रिटेन जरूरत पड़ने पर तालिबान के साथ बात करने को भी तैयार है। उन्होंने कहा कि हम अफगानिस्तान के वर्तमान हालातों को सुधारने के लिए हम राजनयिक प्रयास कर रहे हैं और इसके लिए यदि आवश्यकता हुई तो हम तालिबान के साथ भी काम करेंगे। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा कि काबुल हवाई अड्डे पर हालात सुधर रहे हैं और वहां से अब तक 1615 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

बोरिस जॉनसन ने अपने विदेश मंत्री डोमिनिक रॉब का बचाव भी किया है। रॉब ने भी पहले अफगानिस्तान और तालिबान को लेकर इसी तरह की राय जाहिर की थी। ब्रिटिश विदेश मंत्री से बातचीत करते हुए चीनी विदेश मंत्री ने कहा था कि दुनिया को अफगानिस्तान पर दबाव नहीं डालते हुए उसका सहयोग करना चाहिए। इससे पहले भी चीन और रूस ने समय पड़ने पर तालिबान के साथ काम करने की इच्छा जताई दी। हालांकि अमरीका के साथ-साथ ये दोनों ही देश अफगान तालिबानियों के घोर विरोधी ताजिक जनजाति को भी हरसंभव सहायता उपलब्ध करवा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : चीन कर रहा तालिबान की पैरवी, दुनिया से की अफगानिस्तान की मदद करने की अपील

अमरीकी राष्ट्रपति ने जताई चिंता
जो बाइडन ने तालिबान द्वारा अफगानिस्तान की जेलों में बंद इस्लामिक स्टेट के आंतकियों को रिहा किए जाने पर चिंता जताई है। उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में सत्ता हासिल करने के बाद तालिबान ने जेलों में बंद इस्लामिक स्टेट तथा अलकायदा के आतंकियों को बिना शर्त रिहाई दे दी है। बाइडन ने कहा कि ये आतंकी बड़ा खतरा साबित होंगे। शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि काबुल एयरपोर्ट पूरी तरह से नियंत्रण में है तथा वहां से नागरिकों को बचाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : अमरीकी राष्ट्रपति बाइडेन ने दोहराया, अब दक्षिण एशियाई देश से निकलने का समय आ गया

उन्होंने कहा कि जुलाई से अभी तक 18,000 से अधिक नागरिकों को बचाया जा चुका है। इसके साथ ही 14 अगस्त से शुरू हुए सैन्य एयरलिफ्ट अभियान में भी लगभग 13,000 नागरिकों को सकुशल निकाला जा चुका है।