30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीकी राष्ट्रपति बाइडेन ने दोहराया, अब दक्षिण एशियाई देश से निकलने का समय आ गया

अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि काबुल हवाई अड्डा अभी भी पूरी तरह से नियंत्रण में है। यहां छह हजार सैनिक इसकी सुरक्षा में लगे हुए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 21 Aug 2021, 12:52 AM IST

joe biden

joe biden

नई दिल्ली। अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को कहा कि काबुल हवाई अड्डा पूरी तरह से नियंत्रण में है और वहां से नागरिकों को निकालने का काम लगातार जारी है। अफगानिस्तान में जारी संकट पर व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर उन्होंने दोबारा दोहराया कि इस दक्षिण एशियाई देश से निकलने का समय आ गया है।

छह हजार अमरीकी सैनिक मौजूद

उन्होंने कहा कि अमरीका ने बीते 20 साल तक अफगानिस्तान में काम किया। अलकायदा और इस्लामिक स्टेट जैसे खतरनाम आतंकी संगठनों का खात्मा किया और अब यहां से निकलने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक अफगानिस्तान से 18 हजार लोगों यहां से निकाला जा चुका है। वहीं राहत अभियान के लिए अब भी छह हजार अमरीकी सैनिक मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान: तालिबान के खिलाफ विद्रोहियों का पलटवार, छीने तीन जिले

तालिबान के हमले से अफगानिस्तान की जेलों में बंद इस्लामिक स्टेट के कैदियों के रिहा होने पर बाइडेन ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ये बड़ा खतरा साबित होंगे। अफगानिस्तान की हालिया स्थिति पर उन्होंने कहा कि इस कठिन हालात में नाटो काम में लगा है। अमरीका ने ब्रिटेन और फ्रांस जैसे अन्य सहयोगी देशों से भी बात की है।

31 अगस्त की समय सीमा पूरी होने वाली है

अफगानिस्तान से अपने सैनिकों की वापसी को लेकर अमरीका की 31 अगस्त की समय सीमा पूरी होने वाली है। इससे पहले हजारों लोगों को निकाला जाना बाकी है। हालांकि अब इस अभियान काफी तेजी लाई जा रही है। एक रक्षा अधिकारी के अनुसार 250 अमरीकियों सहित लगभग 5,700 लोगों को 16 सी-17 परिवहन विमानों से काबुल से बाहर लाया गया है।