18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरीका के खिलाफ चीन का सख्त एक्शन, अधिकारियों पर लगाए नए वीजा प्रतिबंध

HIGHLIGHTS America China Tension: अमरीका की ओर से चीनी अधिकारियों पर नए वीजा प्रतिबंध लगाने की घोषणा के बाद अब चीन ने भी पलटवार किया है। चीन ने अज्ञात अमरीकी अधिकारियों के खिलाफ नए वीजा प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

2 min read
Google source verification
china_and_us_flag.jpg

बीजिंग। अमरीका और चीन ( US China Tension ) के बीच लगातार तनाव और टकराव की स्थिति बढ़ती ही जा रही है। दोनों ही देश एक-दूसरे के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए कार्रवाई कर रहे हैं। अब अमरीका की ओर से चीनी अधिकारियों पर नए वीजा प्रतिबंध ( China Banned American Officials ) लगाने की घोषणा के बाद चीन ने भी पलटवार किया है।

चीन ने अमरीकी अधिकारियों पर नए वीजा प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। मंगलवार को चीन ने अज्ञात अमरीकी अधिकारियों के खिलाफ नए वीजा प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

Taiwan मामले पर China ने America को दी धमकी, कहा- आग से मत खेलो, नहीं तो सबकुछ जल जाएगा

बता दें कि अमरीकी विदेश विभाग ने बीते 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस के मौके पर चीन और अन्य विदेशी सरकारों के 17 अधिकारियों और उनके परिवारों पर नए वीजा प्रतिबंध ( Visa Ban ) लगाने की घोषणा की थी। इन सभी पर विदेशी संचालन और संबंधित कार्यक्रम विनियोग अधिनियम 2020 के तहत अमरीका ने प्रतिबंधित लगाने की घोषणा की थी।

चीनी कंपनी व अधिकारियों पर प्रतिबंध

आपको बता दें कि इससे पहले अमरीका ने चीनी अधिकारियों पर कई प्रतिबंध लगाए हैं। अमरीका ने चीनी कंपनी शिनजियांग प्रोडक्शन एंड कंस्ट्रक्शन कॉ‌र्प्स और कंपनी के अधिकारी सुन जिनलोंग और पेंग जियारुई पर बैन लगाया था। इन अधिकारियों के अमरीका में प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया था।

ट्रंप सरकार ने साफ कर दिया था कि अमरीका में मौजूद शिनजियांग प्रोडक्शन एंड कंस्ट्रक्शन कॉ‌र्प्स की संपत्ति भी जब्त कर ली जाएगी। अमरीका ने कहा था कि ये अधिकारी और कंपनी शिनजियांग प्रांत में उइगर मुस्लिम समुदाय के उत्पीड़न और मानवाधिकारों के उल्लंघन के मामलों में संलिप्त पाए गए हैं। अमरीका अब तक कई बड़े एक्शन लेते हुए चीन पर कई तरह की पाबंदी लगा चुका है।

अमरीका ने 14 वरिष्ठ चीनी अधिकारियों पर लगाया प्रतिबंध, हांगकांग मामले पर दोनों देशों में फिर बढ़ा तनाव

गौरतलब है कि इससे पहले उइगर मुस्लिमों पर चीन के अत्याचार को लेकर अमरीका ने सख्ती दिखाते हुए शिनजियांग के कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव चेन क्वांगो, शिनजियांग पोलिटिकल और लीगल कमेटी के सचिव झू हैलून और शिनजियांग पब्लिक सिक्योरिटी ब्यूरो के वर्तमान पार्टी सचिव वैंग मिंगशान पर प्रतिबंध लगाया था।

उइगर मुस्लिमों के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर दुनियाभर में चीन की आलोचना हो रही है। लेकिन चीन इसे स्वीकार करने को तैयार नहीं है। यही कारण है कि अब अमरीका ने चीन के खिलाफ सदन में उइगर मुस्लिमों को लेकर एक बिल भी पास किया है।