12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लंदन: सिख गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में 3 अज्ञात की मौत, दो की गिरफ्तारी

हत्या के संदिग्ध के तौर पर 29 और 39 वर्षीय दो सिख युवकों की गिरफ्तारी मारे गए तीन अज्ञातों की उम्र 20 से 30 के बीच
less than 1 minute read
Google source verification
Clash in London

Clash in London

लंदन। ब्रिटेन और अमरीका से अक्सर सिखों के खिलाफ हेट क्राइम के मामले सामने आते रहते हैं। इस बार समुदाय के दो गुटों के बीच झड़प की खबर आ रही है। लंदन ( London ) में रविवार रात दो सिख गुटों ( sikh community ) की झड़प में समुदाय के तीन लोगों की मौत हो गई। इस मामले में सोमवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पूर्वी लंदन के इलफोर्ड में हुई घटना

पुलिस का दावा है कि दो गुटों झड़प की वजह से तीन लोगों की मौत हुई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में हत्या के संदिग्ध के तौर पर 29 और 39 वर्षीय दो सिख युवकों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना पूर्वी लंदन के इलफोर्ड में सेवन किंग्स रेलवे स्टेशन के नजदीक हुई।

Video: जानिए यूके में क्यों चेहरे पर कालिख पोते नजर आ रहे हैं लोग?

हमले के बाद घटनास्थल पर ही तीन की मौत

घटना में मारे गए तीन अज्ञातों की उम्र 20 से 30 के बीच है। उन पर चाकुओं से हमला किया गया था। इसके बाद वारदात स्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस हत्याकांड के भयानक दृश्य सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए हैं, जिसमें एक मृतक को खून से लथपथ स्टेशन के नजदीक सीढ़ियों के नीचे पड़ा था। स्टेशन के नजदीक स्थित एक टैक्सी कंपनी के मालिक ने कहा कि एक आदमी अपने घर से खून लथपथ अवस्था में बाहर निकला और मदद की गुहार लगा रहा था। जांच एजेंसी ने इस तिहरा हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है और मृतकों के परिवारों को घटना के बारे में सूचित कर दिया है।