1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाइजीरिया में सांप्रदायिक हिंसा: 73 की मौत, तीन हजार लोग बेघर

फुलानी चारवाहों और यांडांग किसानों के बीच टराबा शहर के लाऊ जिले में पांच जुलाई को संघर्ष शुरू हुआ था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 14 Jul 2018, 2:20 PM IST

nigeria

नाइजीरिया में सांप्रदायिक हिंसा: 73 की मौत, तीन हजार लोग बेघर

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर नाइजीरिया में कई दिनों तक चली सांप्रदायिक हिंसा में कई लोग मारे गए हैं। पुलिस और समुदाय के नेताओं ने यह जानकारी दी। फुलानी चारवाहों और यांडांग किसानों के बीच टराबा शहर के लाऊ जिले में पांच जुलाई को संघर्ष शुरू हुआ जो कई दिनों तक चला। इस संघर्ष के दौरान लोगों के घर तक तबाह हो गए। इस लड़ाई में सबसे अधिक नुकसान महिलाओं और बच्चों को हुआ है। हालांकि,पुलिस ने मरने वालों की संख्या 73 बताई है।सरकार ने विभिन्न माध्यमों से सूचना दी है कि सभी लोग अपने निवास की तरफ लौट आएं। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस दस्ता इलाके में तैनात किया गया है।

नाइजीरिया में स्कूली छात्राओं का अपहरण करने वाले को 20 साल की जेल

पुलिस टुकड़ियों को मौके पर भेजा

टराबा पुलिस के अनुसार चार दिनों तक चली इस हिंसा में 73 लोगों के मारे जाने की पुष्टि है। इस दौरान कई गांवों में आग लगा दी गई। पुलिस की टुकड़ियों को मौके पर भेजा गया और आठ जुलाई से वहां स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। फुलानी और यांडांग समुदाय के नेताओं ने कहा कि हिंसा में कई लोग मारे गए हैं और अपनी जान बचाने के लिए करीब हजारों लोग अपना घर छोड़ भाग गए। उनके वापस दोबारा बसने की संभावना काफी कम है। सभी से संपर्क बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

तीन हजार से अधिक लोग विस्थापित

टराबा में चरवाहा संघ के प्रमुख शहाबी मोहम्मद के अनुसार हमलों में तीन हजार से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। याडांग समुदाय के नेता एरोन आर्टिमास के अनुसार 50 से अधिक किसान मारे गए हैं। हिंसा में करीब 50 गांवों में आग लगा दी गई है। प्रभावित गांवों से दो हजार से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। इस संघर्ष से राष्ट्रपति मोहम्मद बुहारी पर दबाव बन गया है क्योंकि देश में अगले साल चुनाव होने वाले हैं।