दुनियाभर में Corona संक्रमितों की संख्या 6 करोड़ पार, अब तक 14.14 लाख लोगों की मौत
HIGHLIGHTS
Coronavirus World Update: पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 60,105,740 हो गई है, जबकि मरने वालों का आंकड़ा 1,414,028 हो गया है।
अमरीका में सबसे अधिक 265,891 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 12,955,007 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
Corona infection worldwide crosses 4.38 crore, more than 11.66 lakh deaths
नई दिल्ली। कोरोना महामारी ( Corona Epidemic ) के प्रकोप से जूझ रही दुनिया के सामने लगातार चुनौती बढ़ती जा रही है। कई देशों में कोरोना के दूसरी और तीसरी लहर से हाहाकार मचा है। अमरीका में कोरोना संक्रमण ( coronavirus In America ) से सबसे अधिक लोगों की मौत हुई है।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बार फिर से एहतियातन कई देशों ने लॉकडाउन, कर्फ्यू जैसे प्रतिबंधों को लागू किया है। कई यूरोपीय देशों ने लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। फ्रांस ने पहले ही 1 दिसंबर तक लॉकडाउन की घोषणा कर दी है, जबकि ब्रिटेन ने भी दोबारा लॉकडाउन लगाया है।
पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 6 करोड़ पार हो गई है, जबकि 14 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। पूरे विश्व में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 60,105,740 हो गई है, जबकि मरने वालों का आंकड़ा 1,414,028 हो गया है।
अमरीका में कोरोना से सबसे अधिक लोगों की मौत हुई है। अमरीका में अब तक 265,891 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12,955,007 लोग संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे जबकि ब्राजील में तीसरे नंबर पर है। पूरी दुनिया में अब तक 4.15 करोड़ लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं।