
Corona infection worldwide crosses 4.38 crore, more than 11.66 lakh deaths
नई दिल्ली। कोरोना महामारी ( Corona Epidemic ) से पूरी दुनिया जूझ रही है और लगातार तेजी के साथ एक बार फिर कोरोना संक्रमण फैलता जा रहा है। कई देशों में कोरोना की दूसरी लहर ( Corona Second Wave ) से स्थिति काफी गंभीर होती जा रही है।
कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ ही पूरी दुनिया में संक्रमितों की संख्या 4.38 करोड़ पार कर गई है, जबकि 11.66 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, अच्छी बात ये है कि इस महामारी से दुनियाभर में कुल 3.22 करोड़ से अधिक लोग ठीक भी हुए हैं।
कोरोना महामारी से सबसे अधिक अमरीका प्रभावित हुआ है। अमरीका में सबसे अधिक अब तक 88.2 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 2.26 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं भारत की बात करें तो 79.5 लाख लोग अब तक संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 1.20 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। सबसे अच्छी बात ये है कि भारत में रिकवरी रेट बाकी देशों की तुलना में काफी अच्छी है। भारत में अब तक 72 लाख लोग ठीक हो चुके हैं।
ईरान में लगा लॉकडाउन
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ईरान ने देश के कई हिस्सों में एक बार फिर से लॉकडाउन लगाया है।ईरान में करीब दो तिहाई प्रांतों में दोबारा महामारी फैलने की वजह से रेड अलर्ट जारी किया गया है। लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। आलम ये है कि अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या कम पड़ने लगी है।
एक टीवी चैनल ने हर चार मिनट में एक मौत होने की बात कही है। ईरान में सरकार ने कोरोना के नए प्रतिबंध भी लगा दिए हैं। नए प्रतिबंधों के मुताबिक, ईरान में स्कूल, मस्जिद, दुकान और रेस्तरां समेत सार्वजनिक संस्थान 20 नवंबर तक बंद रहेंगे।
ये देश हैं कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित
| देश का नाम | कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या | कोरोना से मृत लोगों की संख्या |
| अमरीका | 8,962,783 | 2,31,045 |
| भारत | 7,946,429 | 1,19,535 |
| ब्राजील | 5,411,550 | 1,57,451 |
| रूस | 1,531,224 | 26,269 |
| पेरू | 890,574 | 34,197 |
| स्पेन | 1,156,498 | 35,031 |
| चिली | 500,542 | 13,892 |
| ब्रिटेन | 854,010 | 44,745 |
| मैक्सिको | 895,326 | 89,171 |
| इटली | 542,789 | 37,439 |
| ईरान | 574,856 | 32,953 |
| पाकिस्तान | 3,27,895 | 6,736 |
| सऊदी अरब | 3,44,552 | 5,281 |
| तुर्की | 3,59,784 | 9,727 |
Updated on:
28 Oct 2020 05:54 am
Published on:
28 Oct 2020 05:38 am
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
