
एंथनी ने अपने भाई का कत्ल कर दिया।
न्यू मेक्सिको। मेक्सिको (Mexico) के एल्बाकर्की में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों को तार—तार कर दिया। भाई ने भाई का कत्ल सिर्फ इसलिए कर दिया क्योंकि वह कोरोना वायरस (Coronavirus) से पीड़ित था। कोरोना से घबराए 19 साल के लड़के ने अपने छोटे भाई को डर से मार दिया। उसे आशंका थी कि कहीं उसे भी कोरोना न हो जाए। बता दें कि मेक्सिको में भी कोरोना के 251 मामले सामने आ चुके हैं। साथ ही कई बड़े शहरों में लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एंथनी पेडिला नाम के इस शख्स ने 13 साल के अपने ही चचेरे भाई की कोरोना वायरस से बचने के लिए हत्या कर दी। एंथनी और उसके भाई पैत्रिशियो में काफी अच्छी दोस्ती थी। उसने करीब 7 माह पहले उसके कमरे के लॉकर में बंदूक छुपाई थी। एंथनी ने पुलिस को बताया कि उसे नहीं पता था कि बंदूक लोडेड है।
कोरोना से डरकर मारी गोली
वहीं पुलिस की छानबीन में पाया गया है कि एंथनी कोरोना के बढ़ते मामलों से काफी घबराया हुआ था। एंथनी और पैत्रिशियो एक ही रूम में रह रहे थे। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो एंथनी ही पैत्रिशियो को लेकर घर में अकेला मौजूद था। वह उसकी जान बचाने की कोशिश भी कर रहा था। एंथनी ने पुलिस को बताया कि उसने बंदूक का उपयोग कोरोना वायरस से बचने के लिए किया है।
उसने बताया कि इस बीमारी को लेकर वह काफी सहमा हुआ था। इसके बारे में उसे ज्यादा जानकारी नहीं थी। पुलिस ने बताया कि कोरोना वायरस के बारे में फैली अफवाहों से एंथनी डरा हुआ था। जब उसे पता चला की भाई को कोरोना है तो उसने अपने भाई पर फायरिंग कर दी। पैत्रिशियो को अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
Updated on:
23 Mar 2020 10:39 am
Published on:
22 Mar 2020 06:14 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
