27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान! मोबाइल की स्क्रीन, नोट समेत इन चीजों से Coronavirus फैलने का खतरा: वैज्ञानिक

-Coronavirus: भारत समेत दुनियाभर में कोरोना वायरस ( Covid-19 Virus ) तेजी से फैलता जा रहा है। -संक्रमण को रोकने के लिए तमाम उपाय किए जा रहे हैं। -सर्दी के मौसम ( Coronavirus in Winters ) में इसका खतरा और बढ़ सकता है। -ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय विज्ञान एजेंसी ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।-कोरोना वायरस स्मार्टफोन या अन्य चीजों पर 28 दिन तक जिंदा ( Coronavirus Spread From Mobile, Notes ) रह सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Naveen Parmuwal

•

Updated: 13 Oct 2020, 11:29 AM IST

coronavirus may spread from mobile, notes claim by scientists

सावधान! मोबाइल की स्क्रीन, नोट समेत इन चीजों से Coronavirus फैलने का खतरा: वैज्ञानिक

नई दिल्ली।
Coronavirus: भारत समेत दुनियाभर में कोरोना वायरस ( COVID-19 virus ) तेजी से फैलता जा रहा है। संक्रमण को रोकने के लिए तमाम उपाय किए जा रहे हैं। सर्दी के मौसम ( Coronavirus in Winters ) में इसका खतरा और बढ़ सकता है। ऐसे में सरकार भी लोगों को लगातार सतर्क रहने की अपील कर रही हैै। अब तक की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना वायरस एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे में फैलता है। लेकिन, हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय विज्ञान एजेंसी ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिसके मुताबिक, कोरोना वायरस स्मार्टफोन या अन्य चीजों पर 28 दिन तक जिंदा ( Coronavirus Spread From Mobile, Notes ) रह सकता है। इससे व्यक्ति के संक्रमित होने का खतरा बना रहता है।

अब शरीर पर सीधे छापे जा सकते हैं बॉडी सेंसर्स, वैज्ञानिकों ने बनाया अनोखा डिवाइस

स्मार्टफोन और नोटों से कोरोना फैलने का खतरा?
ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय विज्ञान एजेंसी ने एक अध्ययन में दावा किया है कि नया कोरोना वायरस करेंसी नोट, स्मार्टफोन स्क्रीन के शीशे और स्टेनलेस स्टील (stainless steel) जैसी जगहों पर 28 दिनों तक जीवित रह सकता है। इस अध्ययन को वायरोलॉजी जर्नल में प्रकाशित किया गया है। स्टडी में कहा गया है कि इसके बचाव के लिए स्वच्छ आदतों जैसे नियमित रूप से हाथ धोना और आसपास साफ-सफाई रखना बहुत जरूरी है।

किन चीजों से खतरा?
ऑस्ट्रेलियन सेंटर फॉर डिजीज प्रिपेयर्डनेस (एसीडीपी) में हुए शोध में बताया कि कोरोना संक्रमण कम तापमान और बिना छेद वाली व चिकनी सतहों जैसे शीशा, स्टेनलेस स्टील, प्लास्टिक की शीट पर और चीजों के मुकाबले ज्यादा समय तक जीवित रहता है। इसके अलावा कागज के नोट पर इसका संक्रमण लंबे समय तक बरकरार रहता है। ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय विज्ञान एजेंसी (Australia's national science agency) सीएसआईआरओ (CSIRO) में शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि प्लास्टिक के बैंक नोट के मुकाबले कागज के करेंसी नोट पर कोरोना वायरस ज्यादा समय तक मौजूद रहता है।

Coronavirus: पांच दिनों में इस शहर के 94 लाख लोगों का परीक्षण करेगा चीन

28 दिनों तक जिंदा रहता है कोरोना
एसीडीपी की उप निदेशक डेबी ईगल्स ने कहा कि 20 डिग्री सेल्सियस पर, जो एक सामान्य कमरे का तापमान है। इस तापमान पर कोरोना वायरस बेहद मजबूत था। इसके अलावा मोबाइल फोन की स्क्रीन के शीशे, प्लास्टिक बैंक नोट जैसी चिकनी सतहों पर 28 दिनों तक जीवित रहता है। प्रयोग के दौरान जैसे-जैसे तापमान बढ़ाया गया, इनके जीवित रहने का समय कम हुआ।