
अमरीका में कोरोना वायरस।
वाशिंगटन। दुनियाभर में कोरोना वायरस का कारक चीन अब अपने यहां सबकुछ समान्य दिखाने की कोशिश कर रहा है। वह लगातार झूठ बोल रहा है कि उसके यहां पर कोरोना वायरस का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। मगर एक खबर के अनुसार चीन के शहर किंगदाओ शहर में 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
कोरोना वायरस संक्रमण के एक समूह के स्थानीय अस्पताल में फैलने के बाद चीन ने केवल पांच दिनों में 94 लाख लोगों का कोविड-19 परीक्षण करने की तैयारी कर ली है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के अनुसार तीन दिनों के भीतर पोर्ट सिटी किंगदाओ के पांच जिलों का परीक्षण किया जाएगा। इन पांच दिनों के भीतर पूरे शहर का परीक्षण किया जाएगा।
इस तरह का कदम शहर में कोरोना वायरस के 12 मामले आने के बाद उठाया गया है। यह शंघाई से 350 मील उत्तर में स्थित एक अस्पताल में पाया गया है। इस अस्पताल में विदेश से लौटने वाले संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
संक्रमण के मामले रविवार को समाने आए थे। यहां के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार अस्पताल से जुड़े 140,000 कर्मचारियों, रोगियों और कर्मियों का परीक्षण पहले ही किया जा चुका है।
'गोल्डन वीक' की छुट्टियों के बाद कोरोना वायरस के प्रकोप का पता चला था। पूरे चीन में सैकड़ों लाखों लोगों ने यात्रा की थी। इस कारण आशंका जाहिर की गई है कि संक्रमण शहर के बाहर भी फैल सकता है। किंगदाओ के करीबी शहर जिनान ने 23 सितंबर से दौरा करने वाले लोगों का परीक्षण करने के लिए कहा है।
गौरतलब है कि जून में, राजधानी बीजिंग के बड़े क्षेत्र में करीब दो करोड़ से अधिक लोगों का परीक्षण किया गया था। शहर में खाद्य बाजार से जुड़े लोगों के संक्रमित होने की जानकारी मिली थी। साथ ही एक करोड़ दस लाख की आबादी वाले वुहान शहर, जहां पर पहली बार संक्रमण उत्पन्न हुआ था। यहां पर संक्रमण के पाए जाने के बाद लगातार परीक्षाण हुए।
Updated on:
12 Oct 2020, 11:34 PM IST
Published on:
12 Oct 2020, 10:51 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.