27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति Asif Ali Zardari की सेहत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती कराया

Highlights पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (Pakistan Peoples Party, PPP) ने रविवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। पार्टी की ओर से स्वास्थ के बारे में कोई विस्‍तृत जानकारी नहीं दी गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 12 Oct 2020, 8:30 PM IST

Asif Ali Zardari

आसिफ अली जरदारी

इस्‍लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति एवं पीपीपी के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी (Asif Ali Zardari) की सेहत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (Pakistan Peoples Party, PPP) ने रविवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

Pakistan में एक और हिंदू मंदिर को पहुंचाया नुकसान, आरोपी गिरफ्तार

पार्टी के अनुसार जरदारी की जरूरी जांच डॉक्टर कर रहे हैं। हालांकि पार्टी की ओर से स्वास्थ के बारे में कोई विस्‍तृत जानकारी नहीं दी गई है। पार्टी की आरे से सूचना मिली है कि रविवार की शाम जरदारी को तकलीफ महसूस हुई, इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूर्व राष्ट्रपति के लंबे समय तक सहयोगी रहे डॉ.आसिम हुसैन (Dr Asim Hussain) ने जरदारी को कम शुगर लेवल होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया है। पाकिस्‍तानी मीडिया के मुताबिक जरदारी को कराची में निजी अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया है। वह दिल की बीमारी से जूझ रहे हैं।

America: हरिकेन डेल्टा के कारण तीन लोगों ने गंवाई जान, लाखों घरों की बिजली गुल

जरदारी भ्रष्टाचार के कई मामलों का सामना कर रहे हैं। इस्लामाबाद हाईकोर्ट (Islamabad High Court) ने उन्हें चिकित्सीय आधार पर जमानत दी थी, जिसके बाद बीते साल दिसंबर में वह जेल से रिहा हो गए थे। वर्ष 2018 में बड़े धनशोधन घोटाले में जरदारी कई भ्रष्टाचार के मामलों को झेल रहे हैं।

मनी लाड्रिंग के केस में आरोपित किया

गौरतलब है कि पाक की भ्रष्टाचार निरोधी अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति जरदारी को पार्क लेन और थाटा जलापूर्ति मामले का दोषी ठहराया था। कोर्ट ने उनके अलावा इस मामले में 19 अन्य और थाटा जलापूर्ति मामले में 15 लोगों को भी दोषी बताया है। कोर्ट ने जरदारी और उनकी बहन फरयाल तालपुर को मनी लाड्रिंग के केस में आरोपित किया था। जरदारी ने इसे सरकार की साजिश बताया है।