27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

America: हरिकेन डेल्टा के कारण तीन लोगों ने गंवाई जान, लाखों घरों की बिजली गुल

Highlights डेल्टा के कारण हवा की गति 155 किलोमीटर प्रति घंटा तक चल रही है। मरने वालों में एक व्यक्ति 86 वर्ष का है। वहीं 70 साल की महिला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 12 Oct 2020, 4:08 PM IST

Hurican in America

अमरीका में हरिकेन ने मचाई भारी तबाही।

वाशिंगटन। अमरीका के लुइसियाना और फ्लोरिडा में हरिकेन डेल्टा (Hurricane Delta) ने भारी तबाही मचाई है। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो बुजुर्ग और एक युवक है।

China का नकाब उतरा, सैटलाइट तस्वीर में मिला तीन किमी लंबा उइगर डिटेंशन सेंटर

इस तूफान के बाद लुइसियाना के अधिकतर इलाकों की बिजली (Power Cut) चली गई है। लुइसियाना में बीते छह हफ्तों में ये दूसरी बार इस तरह का तूफान आया है। डेल्टा के कारण हवा की गति 155 किलोमीटर प्रति घंटा तक चल रही है।

लुइसियाना के स्वास्थ्य विभाग ने तीन लोगों के मरने की पुष्टि कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में बताया कि लुइसियाना में हरिकेन आने के बाद दोनों बुजुर्गों की मौत घर में आग से हुई। मरने वालों में एक व्यक्ति 86 वर्ष का है। वहीं 70 साल की महिला है।

तीन लोगों की मौत

लुइसियाना स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता जॉन बेल एडवर्ड के अनुसार गैस लीक होने से आईबेरिया पेरिश नाम की महिला की मौत हरिकेन डेल्टा आने के बाद नेचुरल गैस के लीक होने से हो गई। वहीं सेंट मार्टिन पेरिश की भी मौत की वजह हरिकेन ही है। 86 वर्ष के सेंट की मौत जेनरेटर में तेल भरने के समय हो गई।

तेल भरते समय तूफान आ गया। इसके कारण जेनरेटर में आग लग गई और वे इसके चपेट में आ गए। इस तूफान में फ्लोरिडा के युवक की मौत हो गई। 19 वर्षीय युवक इलिनॉयस से फ्लोरिडा घूमने के लिए पहुंचा था।

Nepal में कोरोना संक्रमित मामले तेजी से बढ़े, 24 घंटे में दो हजार से ज्यादा केस

साढ़े तीन लाख लोगों के घरों की बिजली गायब

हरिकेन डेल्टा के कारण अब तक करीब 3.5 लाख उपभोक्ताओं के घरों की बिजली गुल हो गई है। ये दो दिनों तक गायब रहेगी। इस साल 27 अगस्त को आए लॉरा तूफान की गति 241 किलोमीटर प्रति घंटे थी। लॉरा के कारण 32 लोगों की जान चली गई थी। इस तूफान के बाद जेनरेटर से निकलने वाले जहरीले धुएं से लोगों की जान चली गई।

डेल्टा के कारण जॉर्जिया, कैरोलिना और वर्जिनिया में लगातार भारी बारिश हो रही है। तूफान के कारण रेलवे ट्रैक तक उखड़ गया है। मालगाड़ी पटरी से नीचे उतर गई। अटलांटा में कुछ जगहों पर आग लग गई है।