27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Nepal में कोरोना संक्रमित मामले तेजी से बढ़े, 24 घंटे में दो हजार से ज्यादा केस

Highlights यहां पर अब तक 107,755 कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री केपी शर्मा (Kp Sharma Oli) ओली की कैबिनेट में भट्टराई (54) पहले मंत्री हैं जो कोरोना से संक्रमित हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 11 Oct 2020, 9:14 PM IST

nepal_coronavirus.jpg

सर्दी और त्यौहारों में कोरोना संक्रमण का फैलाव का खतरा है, सतर्क रहें

काठमांडू। नेपाल में कोरोना संक्रमित मामलों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। यहां अक्टूबर माह में मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। बीते 24 घंटे में यहां पर 2059 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं यहां पर पिछले कई दिनों से रोजना हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। यहां पर अब तक 107,755 कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। वहीं करीब 636 लोगों की मौत हो चुकी है। नेपाल के पर्यटन मंत्री योगेश भट्टराई भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

भारतीय मूल के सांसदों ने Joe Biden से जताई उम्मीद, ग्रीन कार्ड पर सीमाएं खत्म करेंगे

उन्होंने अपने आपको कोरोना संक्रमित बताया है। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। पर्यटन मंत्री होने के नाते उन्होंने कुछ समय पहले देश को घातक महामारी से मुक्त बताया था।

प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की कैबिनेट में भट्टराई (54) पहले मंत्री हैं,जो कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं। देश में कोरोना वायरस से अब तक एक लाख से भी अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं। मंत्री ने फेसबुक पोस्ट पर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

भट्टराई ने पोस्ट में कहा कि बीते सोमवार को कोरोना की जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी। उस समय उन्होंने काठमांडू के बाहर कुछ कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। मगर शाम को लौटने के बाद उन्हें बुखार महसूस हुआ।

भट्टराई ने कहा कि उन्हें अभी सूचना मिली है कि शनिवार को कोरोना वायरस की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मंत्री के अनुसार ‘हल्के बुखार’ के अलावा उन्हें अभी कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि वह अपने संपर्क में आने वाले लोगों से कुछ दिनों के लिए सतर्क में रहने की अपील करते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर लोगों को कोई समस्या होती है तो वे कोरोना की जांच कराएं। हालांकि भट्टराई ने फरवरी में पर्यटन को दोबारा रफ्तार देने के लिए कहा था कि नेपाल कोरोना वायरस से अभी पूरी तरह से मुक्त नहीं हुआ है।