27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pakistan में एक और हिंदू मंदिर को पहुंचाया नुकसान, आरोपी गिरफ्तार

Highlights मुहम्मद इस्माइल शीदी को तोड़फोड़ के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बादिन जिले के करियो घनवार इलाके में श्री राम का मंदिर मौजूद है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 12 Oct 2020, 7:12 PM IST

Damage temple in Pakistan

पाकिस्तान में ध्वस्त मंदिर।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) में एक और मंदिर को ध्वस्त करने की कोशिश की गई। यहां पर दक्षिण-पूर्व सिंध प्रांत में एक हिंदू मंदिर (Hindu Temple in Pakistan) को तोड़ने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बादिन जिले के करियो घनवार इलाके में श्री राम मंदिर (Shree Ram Temple) को क्षति पहुंचाने के मामले की एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है।

आखिर क्यों अनुष्का शर्मा को अफगान क्रिकेटर Rashid Khan की पत्नी बता रहा गूगल?

शिकायतकर्ता अशोक कुमार के अनुसार स्थानीय शख्स मुहम्मद इस्माइल शीदी को तोड़फोड़ के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बादिन जिले के पुलिस अधिकारी शबीर सेठार ने मीडिया को जानकारी दी है कि उन्होंने जांच का आदेश दिया है और 24 घंटे के अंदर जांच की रिपोर्ट मांगी है।

मानसिक हालात खराब होने की आशंका

बताया जा रहा है कि आरोपी मुहम्मद इस्माइल शीदी के मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि इस्माइल नशा भी करता है।

पाक में करीब 75 लाख हिंदू

पाकिस्तान में हिंदू सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय है। हिन्दू लोग मुख्य रूप से सिंध प्रांत में रहते हैं। एक अनुमान के अनुसार पाक में 75 लाख हिंदू रहते हैं। सिंध में हिन्दू समाज के संग होने वाली हिंसक घटनाओं की खबर अकसर सुनने को मिलती है।

लंदन स्थित पाकिस्तानी मानवाधिकार कार्यकर्ता और पाकिस्तान में न्याय के अल्पसंख्यकों के प्रवक्ता अनिला गुलज़ार के अनुसार सिंध में 428 में से केवल 20 मंदिर ही अब बचे हुए हैं। अनिल गुलजार कहना है कि वह इस तरह की घटना की घोर निंदा करते हैं। उन्होंने फेसबुक पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

मुंबई में हुई बत्ती गुल, बॉलीवुड सेलेब्स का आया रिएक्शन, कंगना ने भी साधा सरकार पर निशाना

हाल ही में पाक में एक हिंदू मंदिर बनाने की तैयारी की जा रही थी। इसके लिए सरकार तक से अनुमति मिल गई थी। इमरान सरकार ने इसके लिए फंड देने का भी ऐलान किया था। मगर कृष्ण मंदिर को कंट्टरपंथी ताकतों ने बनने नहीं दिया। अंत में यह मामला हाईकोर्ट में चला
गया है।