
कंगना रनौत
मुंबई में ग्रिड फेल होने के कारण शहर के एक बड़े हिस्से में पावर कट हो गया। जिसके बाद दोपहर लगभग 12 बजे करीब सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर बिजली आई और अनाउंसमेंट के माध्यम से लोगों को जानकारी दी गई। इतने समय बिजली नहीं रहने से हाहाकार मच गया। लोग बिजली नहीं होने के कारण काफी परेशान हुए। क्योंकि सुबह से बिजली नहीं होने के कारण किसी के घर लाइट नहीं जली, किसी का फोन चार्ज नहीं हुआ, लोकल ट्रेनें नहीं चली और ना ही कोई काम कर पाए। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी । वहीं अभिनेत्री कंगना रनौत ने सरकार पर निशाना साधा।
महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा पूरा का पूरा शहर पावर कट से जूझ रहा है। किसी तरह से यह मैसेज करना मैनेज किया। इसी के साथ बिग बी ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की।
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने बिजली कटौती पर महाराष्ट्र सरकार पर तंज कसते हुए फिल्म डर का डायलॉग लिखकर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने लिखा, "मुंबई में पावर कट, इस बीच महाराष्ट्र सरकार - क, क.... कंगना।" अमृता राव की बहन प्रीतिका राव ने लिखा मुंबई में बिजली नहीं आ रही है ठंडे पानी से नहाना मुंबई को भी ठंडे रखने में मदद करेगा। फोन चार्ज करना तो भूल ही जाओ। इसी प्रकार अभिनेता कुणाल खेमू ने लिखा यह बेहद तनाव वाली स्थिति है इसी को लेकर कुणाल ने अपना एक वीडियो भी शेयर किया। अरमान मलिक ने ट्विटर पर लिखा, "क्या ब्राह्मण हम से कह रहा है कि वक्त आ गया है कि आप इंसान की तरह रहना शुरू कर दें।" इसी प्रकार अन्य सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी ।वहीं दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने ट्विटर पर लिखा, "बत्ती गुल,पावर कट" और एक इमोजी बनाई।
Published on:
12 Oct 2020, 5:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.