27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर क्यों अनुष्का शर्मा को अफगान क्रिकेटर Rashid Khan की पत्नी बता रहा गूगल?

Highlights अफगान क्रिकेटर राशिद खान की वाइफ (Rashid Khan wife ) सर्च करने पर गूगल अनुष्का शर्मा का नाम ले रहा। यह बात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और लोग इस पर मजेदार मीम्स तैयार कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 12 Oct 2020, 5:32 PM IST

Rashid Khan

गूगल अनुष्का को राशिद की पत्नी बता रहा।

नई दिल्ली। गूगल इंटरनेट की दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन माना जाता है। कोई भी प्रश्न का सटीक उत्तर पाने के लिए लोग गूगल का सहारा लेते हैं। मगर आजकल वह एक सवाल का जवाब ऐसा दे रहा है जो हर किसी को हैरान कर रहा है। दरअसल गूगल पर अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान की वाइफ के बारे में पूछने पर गूगल अनुष्का शर्मा का नाम ले रहा है। ये बात सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।

China का नकाब उतरा, सैटलाइट तस्वीर में मिला तीन किमी लंबा उइगर डिटेंशन सेंटर

शादी की तारीख भी बता रहा

दरअसल जब गूगल पर राशिद खान की वाइफ के बारे में लोग सर्च करते है तो गूगल राशिद को न केवल शादीशुदा बता रहा है बल्कि वाइफ के नाम के आगे अनुष्का शर्मा बता रहा है। गूगल उनकी शादी की तारीख भी बता रहा है। ये 11 दिसंबर 2017 बता रहा है, जिस दिन विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी हुई थी।

ये बात तो हर कोई जानता है कि अनुष्का शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी हैं। अनुष्का इस समय गर्भवती हैं और जनवरी में बच्चे को जन्म देंगी। अनुष्का इस तरह की सूचना के साथ चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे लेकर मजेदार मीम्स बना रहे हैं। लेकिन सवाल है कि आखिर गूगल ऐसी गलत सूचना क्यों पेश कर रहा है।

Nepal में कोरोना संक्रमित मामले तेजी से बढ़े, 24 घंटे में दो हजार से ज्यादा केस

गूगल ऐसा क्यों दिखा रहा

इस बारे में सभी लोग जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर गूगल ऐसा क्यों दिखा रहा है। दरअसल साल 2018 में राशिद खान ने एक साक्षात्कार में अपने फैन के सवाल के जवाब में अनुष्का शर्मा और प्रीति जिंटा को अपनी मनपसंद बॉलिवुड हीरोइन बताया था। इसके बाद से राशिद खान ट्रेंड होने लगा था। इसके बाद कई न्यूज पोर्टल पर अनुष्का शर्मा को उनकी फेवरिट अभिनेत्री की कहानी चलाई गई थी।

अनुष्का और राशिद खान का नाम कई बार एक साथ आने के बाद से अब गूगल इन दोनों को पति-पत्नी मान रहा है। इस तकनीकी समस्या के कारण इस तरह की जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जल्द गूगल इस समस्या का निदान निकाल लेगा।