2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत ने सुरक्षा परिषद में उठाया दाऊद इब्राहिम का मुद्दा, कहा- लश्कर और अल-कायदा जैसा खतरनाक

Dawood Ibrahim In Pakistan: भारत ने UNSC से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की लश्कर-ए-तैयबा (lashkar-e-taiba) और जैश-ए -मोहम्म्द (jaish-e-mohammed) जैसे दूसरे पाकिस्तानी संगठनों से भारत को खतरा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 10 Jul 2019, 6:55 PM IST

Dawood Ibrahim

वाशिंगटन। भारत ने आतंकी और माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम पर शिंकजा कसना शुरू कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने सुरक्षा परिषद के सामने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि हमारे देश में दाऊद इब्राहिम के आपराधिक सिंडिकेट को एक आतंकवादी नेटवर्क के रूप में जाना जाता है।

भारत दुनिया के देशों का बताया कि यह खूंखार आतंकी इन दिनों पाकिस्तान में पनाह लिए हुए है और भारत में इसे डी-कंपनी के रूप में जाना जाता है।

पाकिस्तान में ही छिपा है अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम: विदेश मंत्रालय

आतंकी पर कसा शिंकजा

सैयद अकबरुद्दीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को संबोधित करते हुए कहा कि डी-कंपनी की नाजायज आर्थिक गतिविधियाँ दुनिया के कई देशों के लिए शायद अनजान हो, लेकिन हमारे लिए इसका मतलब है सोने की तस्करी, जाली मुद्रा, हथियारों के साथ-साथ मादक पदार्थों की तस्करी और आतंकवाद फैलाना।

उन्होंने कहा कि डी-कंपनी की गतिविधियां भारत के लिए एक वास्तविक और वर्तमान खतरा हैं ।

VIDEO: दाऊद इब्राहिम के ठिकाने को लेकर भारत ने फिर पाक को घेरा

सुरक्षा परिषद से कार्रवाई की मांग

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अकबरुद्दीन ने दुनिया के देशों से दाऊद इब्राहिम को आतंक की काली सूची में डाले जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आतंक के खिलाफ अब दुनिया एकजुट हो रही है। आतंक के खिलाफ सामूहिक कार्रवाई की सफलता एक ऐसा संकेत है जो सुरक्षा परिषद के कार्यों को वैधता प्रदान करती है।

उन्होंने कहा कि दाऊद इब्राहिम और उनकी डी-कंपनी द्वारा पैदा किए गए खतरों से दुनिया को अनजान नहीं रहना चाहिए और जल्द से जल्द उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

दाऊद पर लागू हों प्रतिबंध

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारतीय प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि 1267 प्रतिबंधों के तहत अल-कायदा, जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा आदि का ब्लैक लिस्ट होना एक सार्थक कदम है। उन्होंने दाऊद इब्राहिम को भी इस सूची में डालकर प्रतिबंध लगाए जाने की अपील की।

पाकिस्तान में ही है दाऊद इब्राहिम

आपको बता दें कि भारत ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि यह पूरी दुनिया को पता है कि दाऊद इब्राहिम कहां है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था कि दाऊद के पाकिस्तान में होने की जानकारी हमने कई बार साझा की है। इसके बाद भी हर बार पाकिस्तान इससे साफ इनकार करता रहा है। भारत लम्बे समय से दाऊद को भारत को सौंपने की मांग करता आया है।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..