14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गहरे मतभेद के बावजूद ट्रंप-पुतिन करेंगे मुलाकात, शिखर वार्ता की तैयारी

रूसी राष्ट्रपति के विदेश मामलों के सलाहकार यूरी उसाकोव ने दी जानकारी, आॅस्ट्रिया की राजधानी विएना में हो सकती है वार्ता।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 28 Jun 2018, 10:19 AM IST

putin and trump

मतभेद के बावजूद ट्रंप-पुतिन करेंगे मुलाकात, शिखर वार्ता की तैयारी

मास्को। गहरे मतभेद के बाद भी रूस और अमरीका में शिखर वार्ता की तैयारियांं शुरू हो गई हैं। रूसी राष्ट्रपति के विदेश मामलों के सलाहकार यूरी उसाकोव ने बताया है कि राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन और अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच तीसरे देश में शिखर वार्ता होगी। वार्ता की तारीख और स्थान की घोषणा क्रेमलिन और व्हाइट हाउस साझा प्रेस कांफ्रेंस में करेंगे। पुतिन के साथ अमरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन के बीच बैठक में यह सहमति बनी।

शीत युद्ध के बाद सबसे खराब दौर

गौरतलब है कि शीत युद्ध के बाद अमरीका और रूस के संबंध सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। दोनों देशों में सीरिया और यूक्रेन के मसलों को लेकर गंभीर मतभेद हैं। एक तरफ सीरिया में अमरीका द्वारा असद सरकार के खिलाफ कार्रवाई को लेकर रूस नाराज तो वहीं अमरीका में साल 2016 में अमरीका के चुनाव रूस के दखल से पुतिन की छवि में गिरावट आई। इसके अलावा उत्तर कोरिया से बातचीत में रूस को दूर रखना भी दोनों के बीच मतभेद की अहम वजह माना जा रहा है।

संयुक्त बयान भी जारी कर सकते हैं

उसाकोव के अनुसार दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच अकेले में बातचीत के बाद संयुक्त बयान भी जारी किया जा सकता है। वार्ता के दौरान परमाणु हथियारों पर रोक लगाने, सीरिया और यूक्रेन की स्थिति, उत्तर कोरिया-अमेरिका के बीच बातचीत और ईरान के परमाणु कार्यक्रम से अमेरिका के बाहर निकलने जैसे प्रमुख मुद्दों पर बातचीत होगी। हालांकि रूस पर लगाए अमेरिकी प्रतिबंधों पर बैठक में बातचीत की संभावना से उसाकोव ने इनकार किया है। आॅस्ट्रिया ने अपनी राजधानी विएना में शिखर वार्ता करने का प्रस्ताव दिया था। वहीं कुछ मीडिया खबरों में फिनलैंड की राजधानी हेलसिंका में भी बैठक होने की संभावना जताई जा रही है। इस मामले में रूस को होने वाले फायदे के मामले में उसाकोव ने कोई जवाब नहीं दिया।