14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेज झटकों के बीच फंसा एयर कनाडा का विमान, 35 यात्री घायल

Turbulence in Air Canada flight: विमान में 284 लोग सवार थे, वैंकूवर से सिडनी जा रहा था विमान हवाई द्वीप के होनोलूलू एयरपोर्ट पर हुई विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
2 min read
Google source verification
Air India

एयर कनाडा की सिडनी जा रही फ्लाइट को घातक झटका, 35 लोग घायल

वाशिंगटन। एयर कनाडा की एक उड़ान के दौरान अचानक खतरनाक झटकों (Turbulence) ने 35 लोगों को घायल कर दिया। इस विमान में 284 लोग सवार थे। गुरुवार को विमान वैंकूवर से सिडनी की यात्रा कर रहा था, लेकिन उसे अपने निर्धारित हवाई मार्ग से मुड़ना पड़ा। विमान की हवाई द्वीप के होनोलूलू में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

मेडिकल स्टाफ ने होनोलूलू के हवाई अड्डे पर उतरने के बाद घायलों की जांच की। एयरलाइन ने कहा कि बोइंग 777-200 जेट को खतरनाक झटका लगा था। इस दौरान कई यात्री चोटिल हो गए।

फ्लाइट में सवार एक यात्री जेस स्मिथ ने बताया कि उन्हें अचानक एक झटका महसूस किया। सभी छत से जाकर टकरा गए और सब कुछ नीचे गिर गया। कुछ लोग अपनी सीट से दूर जाकर गिरे। एक अन्य यात्री ने बताया कि कुछ लोग उन्हें हवा में उड़ते हुए दिखाई दिए। झटके इतने तेज थे कि कई लोगों के सिर प्लेन की छत से जा टकराए।

एयर इंडिया ने ताक पर रख दी 250 यात्रियों की जान, गेट में छेद लिए सैन फ्रैंसिस्को पहुंचा विमान

अमरीकी संघीय विमानन प्रशासन के प्रवक्ता इयान ग्रेगर के अनुसार टब्र्यूलेंस होनोलूलू के लगभग 966 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में जमीन से 10,973 मीटर (36,000 फीट) ऊपर हुआ। एयर कनाडा ने कहा कि सिडनी की विमान सेवा शुक्रवार को बहाल हो सकती है।

ब्रिटिश एयरवेज ने पाकिस्तान के लिए 11 साल बाद शुरू कीं सेवाएं

क्यों लगता है ऐसा झटका

दरअसल हवा में उड़ान के दौरान बादलों में कुछ ऐसे बिंदु होते हैं जहां पर विमान को झटका लगता है। यह तब होता है जब विभिन्न गति से चलने वाली हवा एक दूसरे को काटते समय इलेक्ट्रिफाइड हो जाती है। इसे आंखों या पारंपरिक रडार के माध्यम से नहीं देखा जा सकता है। पायलट इस पैच को ट्रैक करने के लिए ट्रैफिक कंट्रोल और उस राह से गुजरने वाले अन्य विमानों का इस्तेमाल करते हैं। विमानों की रिपार्ट के अधार पर इसका पता लगाया जा सकता है।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..