13 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिस्र: गीजा पिरामिड के पास पर्यटक बस पर हमला, 16 यात्री घायल

गीजा पिरामिड के पास यात्री बस पर विस्फोट किया गया। बीते 6 महीनों में यह दूसरी बार है जब पर्यटक बस को निशाना बनाया गया। सीमा पर मिस्र इस्लामिक आतंकवादियों के साथ संघर्ष कर रहा है।

2 min read
Google source verification
मिस्त्र

मिस्त्र: गीजा पिरामिड के पास पर्यटक बस पर आतंकी हमला, 16 यात्री घायल

कायरो। मिस्र ( Egypt ) में एक यात्री बस को निशाना बनाकर विस्फोट किया गया जिसमें 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह विस्फोट गीज़ा पिरामिड ( Giza pyramid ) इलाके के पास एक म्यूजियम के पास यात्री बस को निशाना बनाकर किया गया। इस हमले में अभी तक किसी के भी मरने की कोई खबर नहीं है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक घायलों में अधिक विदेशी पर्यटक शामिल हैं।

मिस्र : सिनाई प्रांत में सुरक्षा बलों ने 47 आतंकियों को किया ढेर, पांच जवान शहीद

बीते 6 महीने में दूसरी बार यात्री बस पर हमला

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि जब यात्री बस ग्रांड इजिप्टियन म्यूजियम के चाहरदीवारी के पास से गुजर रहा था, तभी विस्फोटक उपकरण फट गया। अभी यह म्यूजियम निर्माणाधीन है और 2020 में जब बनकर तैयार हो जाएगा तो यह दुनिया का सबसे बड़ा पुरातात्विक म्यूजियम होगा। यह म्यूजियम गीज़ा पिरामिडों से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी पोस्ट की गई है। तस्वीरों में दिख रहा है कि विस्फोट के कारण बस के खिड़कियों के शीशे टूटे हुए हैं और रोड के किनारे मलबा पड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि मिस्र में बीते 6 महीने में यह दूसरी बार है जब यात्री बस पर इस तरह से हमला किया गया। बीते साल दिसंबर में गीजा पिरामिड के पास हुए हमले में वियतनाम के तीन यात्री और एक स्थानीय गाइड की मौत हो गई थी। मालूम हो कि मिस्र सीमा पर इस्लामिक आतंकवादियों से संघर्ष कर रहा है। मिस्र में कॉप्टिक ईसाइयों को निशाना बनाने वाले कई हाई प्रोफाइल आतंकवादी हमलों के बाद सरकार को देश भर में आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। बीते साल दिसंबर में मिस्र सुरक्षा बलों ने कार्रवाई करते हुए क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर हमलों को विफल करते हुए कई आतंकवादियों का मार गिराया था।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.