सुरक्षा बलों ने सोशल मीडिया ( social media ) पर जारी किए एक वीडियो संदेश के माध्यम से बताया है कि उत्तर एवं मध्य सिनाई में संदिग्ध आतंकवादियों के पास विभिन्न प्रकार के हथियार और गोलाबारूद थे। सुरक्षा बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 47 आतंकियों को मार गिराया है, जबकि मिस्त्र की सीमा को और अधिक सुरक्षित करने के लिए इस अभियान के तहत 158 आपराधिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया है। इस ऑपरेशन में सुरक्षा बल के पांच जवान भी शहीद हुए हैं। आगे यह भी बताया कि अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने 385 विस्फोटक उपकरणों को निष्क्रिय किया। इन सभी विस्फोटकों को सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के इरादे से लगाए गए थे। बता दें कि इसके आगे और अधिक जानकारी नहीं दी गई है। मालूम हो कि सीरिया से इस्लामिक स्टेट को खदेड़ने के बाद मिस्त्र में अपनी पैठ बनाने की कोशिश हो रही है, हालांकि सुरक्षा बलों की मुस्तैदी के कारण ISIS का टिकना आसान नहीं है।