बता दें कि इस हमले के दौरान पड़ोसी शहर से वायु सेना के एक बटालियन को बुलाया गया, जिसके बाद आतंकी लड़ाके मौके से फरार हो गए। अभी हाल के महीनों में इस्लामिक स्टेट पश्चिम अफ्रीका प्रांत ( ISWAP ) ने नाइजीरिया में कई हमले किए हैं। यह संगठन 2016 में नाइजीरिया स्थित बोको-हराम से अलग हो गया था। इसके बाद से इसने पूर्वोत्तर नाइजीरिया ( Nigeria ) में एक दशक तक विद्रोह को किया है जिसमें लगभग 30,000 लोग मारे गए हैं और 2 मिलियन विस्थापित हुए हैं।