24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10 साल तक जल्लादों ने कुतिया के साथ की दरिंदगी, फिर सामने आया रोंगटे खड़े कर देना वाला सच

कुतिया की दयनीय हालात पर पड़ोसी ने Animal Advocates Society से शिकायत की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 13 Feb 2018, 1:51 PM IST

judith

नई दिल्ली। इस खबर को लिखने से पहले एक बात कह रहा हूं, गौर करना। जानवर को तभी पालना जब उसे किसी भी परिस्थितियों में रख सकें। क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी खबर बताने जा रहे हैं, जो शायद आप लोगों को काफी विचलित कर सकता है। मामला कनाडा का है, समय के बारे में कोई खास जानकारी नहीं है। लेकिन खबरों की मानें तो पूरा मामला एक कुतिया को लेकर है। जिसे उसके मालिक ने करीब 10 साल तक एक जगह ही बांध कर रखा। इतना ही नहीं मालिक की मंशा को देखकर ऐसा लग रहा था कि वह उसे मरने के लिए वहां बांधकर छोड़ रखे थे।

लेकिन बेचारी कुतिया के जीवन में सिर्फ इतना ही गम नहीं था। उसके शरीर पर चोट के कई घाव भी बने हुए थे। मालिक की इस दरिंदगी को सालों से देख रहे पड़ोसियों का जब धैर्य जवाब दे गया तो उन्होंने मालिक के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने का फैसला किया। कुतिया की दयनीय हालात पर पड़ोसी ने Animal Advocates Society से शिकायत की। एनिमल सोसाइटी के अधिकारी जब वहां पहुंचे तो उन्हें कुतिया की हालत को देखकर रोना आ गया। क्योंकि वह कड़ाके की ठंड में बाहर कीचड़ में पड़ी हुई थी।

इतना ही नहीं ठंड के मौसम में वह घर के बाहर बारिश, ओले और बर्फ के हमले भी सह रही थी। अधिकारियों ने कुतिया को अपने कब्ज़े में ले लिया, जिसके बाद उसे एक कपल ने गोद ले लिया। इतना ही नहीं आरोपी मालिक को स्थानीय कानून के मुताबिक सज़ा भी सुनाई गई। कपल ने कुतिया का नाम जुनिथ रखा था। लेकिन अफसोस नए मालिक के पास जाकर जुनिथ सिर्फ 18 महीने ही ज़िंदा रह पाई। उम्र हो जाने की वजह से उसकी मौत हो गई। लेकिन राहत की बात यह है कि वह अपने आखिरी 18 महीने काफी खुशहाल माहौल में बिताए।