19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिजी: प्रलयकारी तूफान ने बरपाया कहर, 2000 से अधिक लोगों ने खाली किए घर

दोपहर के समय 150 किलोमीटर (93 मील) प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं फिजी में हजारों पर्यटकों को सावधान रहने के लिए अलर्ट जारी किया गया है

2 min read
Google source verification
fijji cyclone

सुवा। ओशिनियाई देश ( Country in Oceania ) फिजी ( Fiji ) में आए भयानक उष्णकटिबंधीय चक्रवात से सैंकड़ों लोग प्रभावित हैं। करीब 2 हजार लोग अपने घरों को छोड़कर आपातकालीन शिविरों में शरण लेने को मजबूर हुए हैं।

चक्रवाती तूफान ( Tropical Cyclone ) के कारण आई बाढ़ के पानी में एक व्यक्ति के बह जाने के बाद लापता होने की खबर है। बताया जा रहा है कि शनिवार को इस तूफान के कारण लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है।

फिजी में तूफान 'केनी' ने दी दस्तक, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

बढ़ते खतरे को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन कार्यालय के निदेशक वसीटी सोको ने स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने को कहा है। सोको ने भारी बारिश की संभावना जताई है, लिहाजा, फिजी में हजारों पर्यटकों को सावधान रहने को कहा गया है।

फसलों को पहुंचा काफी नुकसान

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार की दोपहर के समय 150 किलोमीटर (93 मील) प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। तेज हवाओं के कारण फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। कई पेड़ धराशायी हो गए हैं। इसके कारण सड़कें जाम हो गई है। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

फिजी में चक्रवाती तूफान से भारी तबाही, अब तक 29 की मौत

इस प्रलयकारी तूफान के कारण निचले इलाकों में बाढ़ का प्रकोप है। कई शहरों और मैदानी इलाकों के अलावा पहाड़ी इलाकों में बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई है। भीषण चक्रवाती तूफान को देखते हुए 2000 से अधिक लोग अपने घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए हैं।

इससे पहले इसी साल अप्रैल में 'केनी' तूफान ने फिजी में कहर बरपाया था। केनी के कारण 50 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए थे।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.