15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फ्लोरिडा: चर्च में प्रार्थना कर रहे लोगों पर फायरिंग, दो की मौत, दो घायल

फायरिंग में दो के घायल होने की भी जानकारी अभी तक हमला करने के कारण का खुलासा नहीं
less than 1 minute read
Google source verification
Firing in Church

Firing in Church

टालोहासी। फ्लोरिडा (Florida) से एक बड़ी खबर मिल रही है। अमरीकी शहर के एक चर्च (Church) में बंदूकधारी ने हमला कर दिया। इस गोलीबारी (Firing) में दो लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा दो के घायल होने की भी जानकारी मिल रही है। इस बारे में पुलिस ने जानकारी मिल रही है।

दो घायलों की हालत गंभीर

पुलिस के मुताबिक, गोलबारी में मरनेवाला एक व्यस्क और एक 15 साल का लड़का था। गोलीबारी में घायल में हुए दोनों लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। दोनों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित अंतिम संस्कार करने के बाद विक्टरी चर्च पहुंचे थे।

अभी तक हमला करने के कारण का खुलासा नहीं

चर्च में प्रार्थना के दौरान ही अज्ञात बंदूकधारियों ने फायरिंग कर दी। खबर लिखे जानेे तक इस मामले में किसी तरह की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसके साथ ही यह भी साफ नहीं हो सका है कि यह हमला क्यों अंजाम दिया गया।