
पेरिस। मौसम का कहर अलग-अलग रूपों में दुनिया के विभिन्न कोनों में देखने को मिल रहा है। कहीं बर्फबागी, कहीं भयंकर बारिश, कहीं गर्मी को कहीं तूफान ने लोगों की जिंदगियों को बड़े पैमाने पर प्रभावित किया है। ऐसी ही कुछ खबर फ्रांस से आ रही है। देश के पश्चिमी इलाके में तेज हवाओं और बाढ़ का आतंक है। इसके चलते हजारों लोगों के घरों में बिजली नहीं है। वहीं, दो की मौत के बाद प्रशासन ने प्रांत में अलर्ट जारी किया है।
11 विभागों को ऑरेंज अलर्ट
बताया जा रहा है कि इस आपदा में दो पेंशनधारियों की मौत हो गई है। इसके अलावा हजारों घरों में बिजली न होने के कारण लोगों को अंधेरे में गुजारा करना पड़ा रहा है। इसको देखते हुए प्रशासन ने 11 विभागों को ऑरेंज अलर्ट पर रखा है। प्रशासन ने शनिवार शाम को चेतावनी जारी की है।
पेड़ गिरने से 70 साल के बुजुर्ग की मौत
जानकारी के मुताबिक, देश के पायरेनीस-अटलांटिक इलाके में एक 70 साल के बुजुर्ग की गाड़ी पर पेड़ गिर गया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसकी मौत हो गई। वहीं, इससे कुछ दूर के इलाके एसपीयंस के लोट-एट-गैरोन्ने क्षेत्र में एक 76 साल व्यक्ति को बाढ़ का पानी अपने साथ बहा ले गई। काफी मशक्कत के बाद 24 घंटे बाद बचाव कर्मियों को उसका शव मिला। बुजुर्ग का शव उसके घर से एक किलोमीटर दूर मिला। इसके साथ ही तूफान के चलते पांच लोग घायल भी हुए हैं। सभी मामले वाहनों पर पेड़ गिरने के बाद सामने आए हैं।
बिजली विभाग का लोगों को संदेश
मीडिया रिपोर्ट की माने तो शनिवार दोपहर से लगभग 40,000 बिना बिजली के हैं। हालांकि, शाम को कुछ जगहों पर बिजली पहुंचने के बाद यह आंकड़ 15,000 पर पहुंच गया। इस बारे में बिजली कंपनी के प्रवक्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा, '2,000 तकनीशियनों को बिजली की सप्लाई करने के लिए तैनात किया गया है।' प्रवक्ता ने यह भी कहा कि जिन लोगों के यहां बिजली नहीं है वे कंपनी को फोन करें।
Updated on:
15 Dec 2019 11:01 pm
Published on:
15 Dec 2019 12:05 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
