1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लड़कियां जो करती हैं दिल लगाकर करती हैं, फोटोज़ देख लें यकीन हो जाएगा

यहां आप अब ये सोच रहे होंगे कि थाईलैंड को वहां की महिलाएं कैसे फेमस कर रहीं तो ज़्यादा टेंशन मत लीजिए हम आपको पूरी कहानी बताएंगे।

2 min read
Google source verification

image

Ravi Gupta

Nov 18, 2017

bodu building

नई दिल्ली। थाईलैंड पूरे दुनियाभर में अपनी गज़ब की खूबसूरती के लिए जाना जाता है। लेकिन इसके अलावा एक और ऐसी चीज़ है जिसे लेकर थाईलैंड हमेशा काफी चर्चाओं में रहता है। वैसे आमतौर पर थाईलैंड अपने खूबसूरत बीच, ऊंची-ऊंची इमारतों, टूरिस्ट स्पॉट्स के लिए मशहूर है। इसके साथ ही अब थाईलैंड अपनी महिलाओं के लिए भी फेमस होता जा रहा है। यहां आप अब ये सोच रहे होंगे कि थाईलैंड को वहां की महिलाएं कैसे फेमस कर रहीं तो ज़्यादा टेंशन मत लीजिए हम आपको पूरी कहानी बताएंगे।

दरअसल थाईलैंड की महिलाएं आज-कल बॉडी बिल्डिंग में काफी दिलचस्पी ले रही हैं। देखा जाए तो बॉडी बिल्डिंग लड़कों का ही एक बड़ा शौक रही है। लेकिन अब पुरानी परंपराओं को तोड़ते हुए महिलाएं भी इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। और अपनी गज़ब की बॉडी से पूरे विश्व में सुर्खियां बटोर रही हैं। मंगोलिया में आयोजित हुए इस साल के वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप में दुनिया के कोने-कोने से करीब 500 बॉडी बिल्डरों ने हिस्सा लिया था। इन सभी बॉडी बिल्डरों में लड़कों के साथ-साथ लड़कियों ने भी जमकर हिस्सा लिया और पूरी दुनिया को अपनी कड़ी मेहनत की झलक दिखाई। इस चैम्पियनशिप में ये तो साबित हो गया कि आज के ज़माने की लड़कियां कुछ भी कर सकती हैं।

फुमवीरिन चुंघोंगवारित जो बॉडीबिल्डिंग साउथ-ईस्ट एशिया के अध्यक्ष हैं, उन्होंने बताया कि पिछले 10 साल की बात की जाए तो इस बार चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने वालों में काफी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि इस बार करीब 100 लोग और इस चैंपियनशिप से जुड़े हैं। उनका मानना है कि बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप में थाईलैंड के लोग काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं और ये लोग इसके ज़रिए काफी आगे बढ़ सकते हैं, जिससे इन्हें पूरी दुनिया में एक अलग पहचान मिल सकती है। बता दें कि अगली साल यानि 2018 में होने वाली बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप थाईलैंड के चियांग मइ शहर में आयोजित की जा रही है।

ये भी पढ़ें

image