
64 फीट का पेपर विमान तैयार कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड पर दावा ठोका
न्यूयॉर्क। अमेरिका के फिचबर्ग शहर में 64 फीट लंबा पेपर विमान तैयार किया है। इसे दुनिया का सबसे लंबा पेपर विमान बताया जा रहा है। इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज कराने का दावा पेश किया गया है। खास बात यह है कि विमान को किसी कारीगर ने नहीं बल्कि इसे बनाने के लिए आम जनता ने योगदान दिया है। आम जनता में छात्र,महिलाएं और बच्चे इसे बनाने में शामिल हैं। विमान बनने के बाद इसे प्रदर्शनी के लिए लगाया गया।
तीन साल का समय लागा
इस विमान को तैयार करने में तीन साल का समय लगा। इसे बनाने में सैकड़ों लोगों ने सहयोग दिया। रिपाल्विंग म्यूजियम नाम के एक संगठन ने इसे तैयार किया है। यह एक सांस्कृतिक संगठन है जो पब्लिक आर्ट प्रोजेक्ट, शैक्षिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी और प्रस्तुतियों को समर्पित है। नंबर गेम7 क्विंटलका यह रंगबिरंगा एयरक्राट कार्डबोर्ड,पेपर,ग्लू आदि से बनाया गया है। 5000 लोगों और 30 स्कूलों ने इस प्रोजेक्ट में सहयोग दिया। संगठन का कहना है इस विमान को बनाने के लिए करीब छह माह का समय लगा। इसे बनाने के लिए काफी कागज का इस्तेमाल किया गया है। सबसे अधिक इसकी डिजाइन पर मेहनत की गई ताकि दूर से यह असली लड़ाकू विमान की तरह दिखे। इसका आकार अमरीका के एफ—16 के विमान के रूप में दिया है।
हजारों लोगों ने दिया सहयोग
इस परियोजना में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। कलाकार, इंजीनियरों, दिग्गजों, सामाजिक सेवाओं के संगठनों और छात्रों के सदस्यों ने। इस प्लेन को बनाने के लिए पुराने कागज के टुकड़ों को गोंद से चिपकाया गया । इसके लुक को बदलने लिए कांगजो को रंगा गया और इसे शेप दिया गया। यह एक क्रेन से हवा में उड़ने वाला है। जर्मनी के ब्रंसच्वेग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने 2013 में 5 9 .7 फीट के पेपर विमान के लिए रिकॉर्ड स्थापित किया था।
Published on:
13 Jun 2018 02:25 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
