29 May History दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे ने किया था फतह, जानिए इतिहास में 29 मई को देश दुनिया की अहम घटनाएं
नई दिल्ली। देश और दुनिया में 29 मई का दिन इतिहास ( Today History ) में काफी अहम है। 29 मई 1953 सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट ( Mount Everest ) को दो लोगों ने फतह किया था।
वैसे तो अब हर वर्ष दुनिया भर से हजारों लोग माउंट एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने का प्रयास करते हैं। कुछ सफल भी होते हैं, लेकिन पहली दुनिया जब दो लोगों ने इस सर्वोच्च शिखर की चोटी को छुआ था वो दिन था 29 मई 1953 का। न्यूजीलैंड के एडमंड हिलेरी और नेपाल के शेरपा तेनजिंग नोर्गे ने एवरेस्ट को फतह किया था। अब इस कारनामे को पूरा किए 68 वर्ष पूरे हो चुके हैं।
आपको बता दें कि ये अभियान ब्रिटेन की ओर से शुरू किया गया था और इस अभियान के कामयाबी की जानकारी दुनिया के सामने 2 जून को साझा की गई थी। आइए जानते हैं देश और दुनिया में 29 मई की अन्य अहम घटनाओं के बारे में।
अंतरराष्ट्रीय माउंट एवरेस्ट डे
29 मई, 1953 को नेपाल के तेनजिंग नोर्गे शेरपा और न्यूजीलैंड के एडमंड हिनेरी ने पहली बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़े थे | यही वजह है कि इस दिन को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय माउंट एवरेस्ट दिवस ( International Mount Everest Day ) के तौर पर माना गया।
नेपाल ने वर्ष 2008 से इस दिवस को मनाने का निणर्य लिया था | दरअसल इस दिन महान पर्वतारोही एडमंड हिलेरी का निधन हो गया था।
ऐसा नहीं है कि एडम हिलेरी और तेनजिंग से पहले एवरेस्ट फतह के प्रयास नहीं किए गए। साल 1921 में इसके लिए पहला असफल प्रयास किया गया था। दरअसल एवरेस्ट पर चढ़ाई दुनिया के सबसे कठिन और संघर्षपूर्ण कामों में से एक है। एवरेस्ट पर चढ़ने के पहले प्रयास से लेकर अब तक 308 से ज्यादा पर्वतारोहियों की मौत हो चुकी है।
29 मई को देश और दुनिया की अन्य अहम घटनाएं
- 2015 : तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भीषण गर्मी से 1800 की मौत
- 2007: जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स बनीं।
- 1999: नाइजीरिया में नई सत्ता व्यवस्था स्थापित की गई।
- 1999 : डिस्कवरी अन्तरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र से जुड़ा।
- 1990: दक्षिणी अमरीकी देश पेरू में भीषण भूकंप आया।
- 1988 : पाकिस्तानी राष्ट्रपति जिया उल हक ने सरकार को बर्खास्त कर संसद को भंग किया
- 1987: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन।
- 1972: मशहूर रंगकर्मी और अभिनेता पृथ्वी राजकपूर का निधन
- 1970: सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
- 1968 : दारा सिंह ने पहलवानी में विश्व चैंपियनशिप पर कब्जा किया
- 1658 : सामुगढ़ की लड़ाई में औरंगजेब ने दारा शिकोह को शिकस्त दी और दिल्ली के तख्त पर कब्जा किया।
- 1947 : इंडियन स्टैंडर्ड इंस्टीट्यूट की स्थापना।