4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाउडी मोदी: 100 मिनट तक पीएम मोदी के साथ रहेंगे ट्रंप, 30 मिनट तक देंगे भाषण

एनआरजी स्टेडियम में डोनाल्ड ट्रंप लगभग दो घंटे रहेंगे और इस बीच 30 मिनट भाषण भी देंगे राष्ट्रपति ट्रंप केवल पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ह्यूस्टन आ रहे हैं

2 min read
Google source verification
trump-modi.jpg

ह्यूस्टन। अमरीका में टेक्सास के ह्यूस्टन स्थित एनआरजी स्टेडियम में अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक मंच सजने वाला है, जहां पर अमरीका और भारत के राष्ट्राध्यक्ष एक साथ होंगे।

अमरीका में रह रहे भारतीय समूदाय के लोगों की और से ह्यूस्टन में आयोजित 'हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री 30 मिनट तक भाषण देंगे। सबसे खास बात यह कि इस दौरान अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पीएम मोदी का पूरा भाषण सुनेंगे।

'हाउडी मोदी' में राष्ट्रगान गाएगा भारतीय मूल का ये खास लड़का, परफॉर्मेंस को लेकर है काफी उत्साहित

जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी अपने भाषण में भारत और अमरीका के बीच मजबूत रिश्तों का भी जिक्र करेंगे। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप 100 मिनट यानी करीब डेढ़ घंटे तक पीएम मोदी के साथ समय बिताएंगे।

बता दें कि इससे पहले यह खबर सामने आई थी कि ट्रंप इस कार्यक्रम में एक अतिथि की तरह आएंगे और पीएम मोदी के साथ औपचारिक मुलाकता के बाद संक्षिप्त में अपनी बात रखेंगे।

100 मिनट तक मोदी-ट्रंप होंगे साथ-साथ

आपको बता दें कि जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करीब 100 मिनट तक पीएम मोदी के साथ समय बिताएंगे। इस बीच वे 30 मिनट तक एनआरजी स्टडियम में मौजूद हजारों दर्शकों को संबोधित करेंगे। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी ट्रंप के भाषण को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आया है।

ह्यूस्टन में नमो-नमो की होगी गूंज, मेडिसन स्वाक्यर से भी भव्य होगा 'हाउडी मोदी'

अभी तक पीएम मोदी के लिए आयोजित कार्यक्रम 'हाउडी मोदी’ में शामिल होने के लिए 50 हजार अमरीकी-भारतीय नागरिकों ने पंजीकरण कराया है, जबकि आठ हजार से अधिक लोग वेटिंग लिस्ट में है।

आज से पहले अमरीका के इतिहास में किसी भी राजनीतिक मंच पर किसी भी नेता ने एक साथ 50 हजार से अधिक लोगों को संबोधित नहीं किया है।

यह पहला अवसर है, जब किसी विदेशी मेहमान के कार्यक्रम में अमरीका का कोई राष्ट्रपति शामिल हो रहा है और उसको संबोधित भी करेगा।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.