7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ह्यूस्टन में नमो-नमो की होगी गूंज, मेडिसन स्वाक्यर से भी भव्य होगा ‘हाउडी मोदी’

करीब 50 हजार से ज्यादा भारतीयों को संबोधित करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम के जरिए दोनों राष्ट्राध्यक्ष एक बड़ा ऐलान कर सकते हैं
2 min read
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Sep 22, 2019

modi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमरीका (America) में 'हाउडी मोदी' (Howdy Modi) कार्यक्रम ऐतिहासिक भाषण देंगे। इसमें करीब 50 हजार से ज्यादा भारतीयों को वह संबोधित करेंगे। इस दौरान वहां अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद रहेंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि इस कार्यक्रम के जरिए दोनों राष्ट्राध्यक्ष एक बड़ा ऐलान कर सकते हैं। ह्यूस्टन के एनआरजी स्‍टेडियम में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए हर तरफ पोस्‍टर लगा दिए गए हैं।

आखिर इसलिए ट्रंप हाउदी मोदी में शामिल होने के लिए हुए तैयार

इससे पहले साल 2014 में मेडिसन स्वाक्यर में मोदी का स्पीच फंक्शन हुआ था। मोदी का यह फंक्शन हिट था। अब बताया जा रहा है कि मोदी का हाउडी मोदी कार्यक्रम स्क्वायर से भी ज्यादा भव्य होने जा रहा है।

बतौर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में साल 2014 में पहली बार मेडिसन स्क्वायर में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया था। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने 20 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे थे। एनआरजी स्टेडियम में शुक्रवार को एक कार रैली का आयोजन भी किया गया था, जिसमें 200 से अधिक कारों ने हिस्सा लिया। इन पर भारत-अमेरिका के झंडे लहरा रहे थे।

अमरीका: 'हाउडी मोदी’ कार्यक्रम से पहले पीएम मोदी के खिलाफ मुकदमा दायर, वाशिंगटन के संपर्क में अधिकारी

आयोजकों और स्वयंसेवकों ने ‘नमो अगेन’ की शर्ट पहन रखी थी और ‘नमो अगेन’ के नारे लगा रहे थे। उन्होंने कहा कि वे दिल से प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने को तैयार हैं। एनआरजी स्टेडियम में करीब पचास हजार लोगों की जगह है। अमरीकी समय के अनुसार सुबह से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू किया जाएंगे,जो सुबह साढ़े 10 बजे तक चलेगा। इसका प्रसारण हिंदी, अंग्रेजी, स्पेनिश भाषा में किया जाएगा। इसके बाद दोनों नेता सभा को संबोधित करेंगे। समारोह साढ़े 12 बजे तक चलेगा। Howdy Modi के बाद मोदी एक सामुदायिक भोज में शामिल होंगे। इसके बाद वह संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र और अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए न्यूयॉर्क के लिए रवाना होंगे। भारत के समय के अनुसार कार्यक्रम रात के 8.30 बजे से शुरू होगा।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..