25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रंप अगर अपना काम ठीक से नहीं करते तो उन्हें हटाने के लिए संवैधानिक शक्तियों का उपयोग करें: सी​नेटर

जब भी उपराष्ट्रपति और वरिष्ठ अधिकारी सोचते हैं कि राष्ट्रपति अपना काम नहीं कर सकते हैं तो संविधान एक प्रक्रिया प्रदान करता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 7 Sep 2018, 2:59 PM IST

trump

ट्रंप अगर अपना काम ठीक नहीं करते तो उन्हें हटाने के लिए संवैधानिक शक्तियों का उपयोग करें: सी​नेटर

वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अमरीकी सीनेटर के विवादित बयान ने खलबली मचा दी है। सीनेटर का कहना है कि अगर राष्ट्रपति अपने काम के प्रति अनुपयुक्त है, तो उन्हें संवैधानिक शक्तियों का उपयोग करके हटा देना चाहिए। गुरुवार को बातचीत के दौरान मैसाचुसेट्स सीनेटर एलिजाबेथ वॉरेन ने कहा कि अगर वरिष्ठ प्रशासन के अधिकारियों का मानना है कि अमेरिका के राष्ट्रपति अपना काम नहीं कर पा रहा है, तो उन्हें 25 वें संशोधन का आह्वान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब भी उपराष्ट्रपति और वरिष्ठ अधिकारी सोचते हैं कि राष्ट्रपति अनुपयुक्त हैं तो संविधान एक प्रक्रिया प्रदान करता है।

अमरीका ने चार लोगों और पांच कंपनियों पर लगाया बैन, सीरिया की मदद करने का था आरोप

लेख को लेकर मचा बवाल

2020 के आम चुनाव में डेमोक्रेट के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार वॉरेन द्वारा हार्ड-चार्जिंग टिप्पणियां उस समय आई हैं, जब न्यूयॉर्क टाइम्स में एक गुमनाम शख्स ने ट्रंप के खिलाफ कड़ी टिप्पणी की हैं। इस लेख को लेकर व्हाइट हाउस ने उस सख्स का नाम बताने को कहा है। व्हाइट हाउस ने आक्रामक रूप से उसे गद्दार कहा है। इस लेख के बाद कुछ वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि राष्ट्रपति अपना काम नहीं कर सकते हैं और फिर संविधान में निर्धारित नियमों का पालन करने से इनकार करते हैं।

अनैतिक शख्स करार दिया

गौरतलब है कि अमरीका के अखबार में गुरुवार को छपे एक लेख को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप प्रशासन के एक अधिकारी द्वारा लिखे गए लेख से भूचाल आ गया है। अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर लिखे लेख में दावा किया गया है कि सरकार में काफी विरोध की स्थिति है और अमरीका को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बचाने का अधिकारियों की ओर से प्रयास किया जा रहा है। इस लेख में अमरीकी राष्ट्रपति को अनैतिक शख्स करार दिया गया है और उन्हें लोकतंत्र के स्वास्थ्य को खराब करने वाला बताया गया है।