25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब नोएडा में डाेनाल्ड ट्रंप बनाएंगे लोगों के लिए आशियाना, नवरात्र में मिलने लगेंगे फ्लैट

वास्तव में रियल सेक्टर का काम डाेनाल्ड ट्रंप का बेटा ट्रंप जूनियर देखता है। एेसे में उसने एक जापानी कंपनी के साथ करार भी किया है। जिसके साथ मिलकर नोएडा 150 सेक्टर में ट्रेवेका नाम से रेजिडेंशियल सोसायटी के निर्माण का काम शुरू कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 7 Sep 2018, 2:18 PM IST

donald trump

अब नोएडा में डाेनाल्ड ट्रंप बनाएंगे लोगों के लिए आशियाना, नवरात्र में मिलने लगेंगे फ्लैट

नर्इ दिल्ली। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक मंझे हुए सफल बिजनेसमैन भी हैं। एेसे में भारत में रियल एस्टेट मार्केट में रेजिडेंशियल सेक्टर के बूम को देखते हुए उन्होंने निवेश करने का मन बनाया है। अभी तक डोनाल्ड ट्रंप भारत में कमर्शियल बिल्डिंग का निर्माण कर रहे थे। अब वो रेजिडेंशियल सेक्टर में हाथ अजमाने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने पूरे देश में नोएडा को चुना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवरात्र के दिनों में लोगों को उनके आशियाने मिलने भी शुरू हो जाएंगे।

नोएडा के इस सेक्टर में हो रहा है काम
वास्तव में रियल सेक्टर का काम डाेनाल्ड ट्रंप का बेटा ट्रंप जूनियर देखता है। एेसे में उसने एक जापानी कंपनी के साथ करार भी किया है। जिसके साथ मिलकर नोएडा 150 सेक्टर में Tribeca नाम से रेजिडेंशियल सोसायटी के निर्माण का काम शुरू कर दिया है। जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी का यह पहला रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट है। इसलिए ट्रंप आैर उसकी सहयोगी कंपनी कोर्इ कसर छोड़ने को तैयार नहीं है। जानकारों की मानें तो नोएडा 150 मौजूदा समय में सबसे बूमिंग सेक्टर है। एेसे में ट्रंप ने अपने प्रोजेक्ट के लिए इस सेक्टर को चुना है।

इतने बनाए जाएंग फ्लैट
Tribeca नाम की इस रेजिडेंशियल स्कीम में कुल 450 फ्लैट बनाए जाने की योजना पर काम हो रहा है। जिसमें 6000 से 7000 स्क्वायर फीट के फ्लैट होंगे। वहीं 2BHK, 3BHK आैर 4BHK के फ्लैट होंगे। रियल एस्टेट मार्केट एक्सपर्ट आैर स्ट्रीट 150 के एमडी अनुराग गुप्ता ने बताया कि डोनाल्ड ट्रंप की इस रेजिडेंशियल फ्लैट के लिए नवरात्र से बुकिंग शुरू हो जाएंगी। कर्इ फ्लैट तो तुरंत अलाॅट करने की भी योजना है। इंटरनेशनल कंपनी के अलावा एक बड़ा नाम भी है। एेसे में अपनी साख हो देखते हुए कंपनी लोगों को पजेशन देने में किसी तरह की देरी दिखाएगी इसकी उम्मीद कम ही है।

ये होंगी सुविधाएं
- पांच मिनट की दूरी पर मैट्रो स्टेशन होगा।
- फ्लैट के डिजायन आैर लेआउट को वास्तु हिसाब से तैयार किया गया है।
- 24 घंटे बिजली आैर पानी की सप्लार्इ होगी।
- स्वीमिंग पूल, क्लब हाउस आैर ब्यूटी सैलून होंगे।
- लोगों के लिए बड़े-बड़े पार्क, जोगर्स ट्रैक, हर्बल मेडिसिन प्लांटेशन आैर योगा सेंटर होंगे।

कर्इ इंटरनेशनल कंपनी आ रही हैं नाेएडा में
नोएडा में सिर्फ स्थानीय या बड़ी रियल एस्टेट कंपनियां ही नहीं बल्कि कर्इ इंटरनेशनल कंपनियां भी कदम रख रही है या फिर रख चुकी है। एेसे में आने वाले दिनों में नोएडा आैर ग्रेटर का रियल सेक्टर आैर बूम देखने को मिलेगा। अनुराग गुप्ता का कहना है कि नवरात्र के आसपास रियल एस्टेट सेक्टर में आैर बेहतरी दिखने के आसार नजर अा रहे हैं। साथ ही क्वालिटी में भी आपको बड़ा असर देखने को मिलेगा।