मालूम हो कि दोनों देशों ने अपने बढ़ते संबंधों का वर्णन करने के लिए कई तरीके खोजे हैं, जिसे 'संधि सहयोगी' या 'गैर-संधि सहयोगी' का नाम दिया गया। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी दोनों देशों को 'प्राकृतिक सहयोगी' कहा तो वहीं, राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इसे ‘21 वीं सदी की परिभाषित साझेदारियों में से एक' कहा। दोनों देश 2016 से 'प्रमुख रक्षा साझेदार' हैं और अब 'प्राकृतिक रणनीतिक साझेदार' हैं।