21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहले खुद था पोर्न का लती, विरोध में उठाई मशाल

लोगों को जिंदगी सुधारने के लिए उसने खुद एक वेबसाइट बनाई है जिसमें वह लोगों की समस्याओं का समाधान करता है

2 min read
Google source verification

image

Rakesh Mishra

Jul 08, 2016

USA Alexander Rhodes

USA Alexander Rhodes

पत्रिका न्यूज नेटवर्क, वाशिंगटन। हद से ज्यादा पॉर्न देखने वालों के अमरीका के एलेक्सैंडर रोड्स ने अब इसके खिलाफ जंग छेड़ दी है। लोगों को जिंदगी सुधारने के लिए उसने खुद एक वेबसाइट बनाई है जिसमें वह लोगों की समस्याओं का समाधान करता है। उन्हें इस खराब लत से दूर रखने के लिए सलाह देता है। उत्तरी पेङ्क्षसलवेनिया के रहने वाले 26 वर्षीय एलेक्सैंडर कभी पोर्न के लती हुआ करते थे। पॉर्न देखने की आदत ने उनके जीवन में लगभग तबाही ला दी थी। यह लत इस कदर बढ़ गई थी कि वह किसी और काम के बारे में सोच नहीं पाते थे।

अपनी इस बुरी आदत के बारे में एलेक्सैंडर कहते हैं कि यह सच है कि पॉर्न ने मेरा जीवन बर्बाद कर दिया था। यह भी उतना ही सच है कि इन बर्बादी के क्षणों ने मेरे जीवन को एक बार फिर से मानवता के लिए काम करने की प्रेरणा थी। हालिया वर्षों में एलेक्सैंडर पॉर्न के खिलाफ एक आवाज बन कर उभरे हैं। एलेक्सैंडर कहते हैं कि मेडिकल साइंस भले ही इसे बीमारी न मानता हो लेकिन इसका लती होना एक मानसिक बीमारी है।

11 वर्ष की उम्र में पहली बार देखा था पोर्न
एलेक्सैंडर के पिता एक कंप्यूटर प्रोग्रामर थे। इस वजह से कंप्यूटर से उसका साबका बहुत कम उम्र में ही पड़ गया था। 11 साल की उम्र में एक वेबसाइट पर आए लिंक क्लिक करने की वजह से वह पहली बार पोर्न वेबसाइट पर पहुंचा था।

साल 2011 में बदली जिंदगी
2011 में एलेक्सैंडर की जिंदगी में एकाएक बदलाव आया। उसने एक वेबसाइट शुरू की जिस पर वह पोर्न की लत छुड़ाने के तरीके बताता था। धीरे धीरे उसकी वेबसाइट की पॉपुलैरिटी बढ़ती गई। वर्तमान उसकी वेबसाइट पर इसी समस्या को लेकर लगभग हर महीने दस लाख नए लोग आते हैं। एलेक्सैंडर की इस वेबसाइट का नाम नोफैप.कॉम है। वो इस साइट के माध्यम से लोगों में जागरूकता फैलाने के साथ उनकी समस्याओं का समाधान भी करते है।

...तो शायद मैं बेहतर व्यक्ति बन जाता
अपनी किशोरावस्था के
बारे में सोचते हुए खुद को इंटरनेट का लती पाना बेहद दर्दनाक है। मैं एक
लूजर था। अगर मैंने कभी भी पोर्न नहीं देखा होता तो शायद मैं और बेहतर
व्यक्ति बन पाता।
एलेक्सैंडर रोड्स