13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इराकी मॉडल की सरेआम हत्या, चरमपंथियों ने दी थी धमकी

कयास लगाए जा रहे हैं कि 22 वर्षीय इस मॉडल की हत्या उनकी खास जीवनशैली की वजह से की गई

2 min read
Google source verification
iraq

इराकी मॉडल की सरेआम हत्या, चरमपंथियों ने दी थी धमकी

बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद में एक मॉडल की हत्या ने सनसनी फैला दी है । बताया जा रहा है कि यह हत्या कुछ चरमपंथियों के इशारे पर की गई है। मॉडल और इंस्टाग्राम स्टार तारा फरेस गुरुवार को अपनी पोर्शे कार से बगदाद के कैंप साराह हिस्से से गुजर रही थीं,उसी वक्त उन पर गोलीबारी की गई। इराक ने गृह मंत्रालय ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि 22 वर्षीय इस मॉडल की हत्या उनकी खास जीवनशैली की वजह से की गई है। अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चित यह मॉडल काफी दिनों से चरमपंथियों के निशाने पर थीं। उन्हें कई बार धमकियों भरे कॉल भी आते थे।

इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 27 लाख है

फरेस अपने टैटू, बालों के अलग-अलग रंगों और डिजाइनर कपड़ों को लेकर काफी चर्चित थीं। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 27 लाख है। उनकी हत्या के बाद सोशल मीडिया पर उनके एक प्रशंसक ने लिखा कि एक इराकी मॉडल दूसरी लड़कियों की तरह ही अपने जीवन का आनंद ले रही थी। दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से कुछ चरमपंथियों द्वारा उसकी हत्या कर दी गई। इस खबर ने मुझे काफी दुखी कर दिया है। इस तरह से कई प्रशंसकों ने फरेस की मौत पर दुख प्रकट किया है। उनका कहना है कि क्या किसी महिला को अपनी मर्जी की जिंदगी जीने का हक नहीं है।

फरेस की हत्या की निंदा की

मौत की धमकियां मिलने के बाद जॉर्डन में रह रहे व्यंगकार अहमद अल बशीर ने भी फरेस की हत्या की निंदा की है। उन्होंने लिखा कि एक लड़की को इसलिए मार दिया गया क्योंकि उसने धरती पर दूसरी बहुत सी लड़कियों की तरह अपनी जिंदगी जीने का फैसला किया था। अगर कोई भी हत्या करने वालों के लिए किसी वजह की तलाश करता है तो वह भी इस हत्या में सहभागी होगा।