29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किम जोंग उन की अमरीका को चुनौती, प्रतिबंधों से जल्द उबर जाएगा उत्तर कोरिया

वियतनाम में परमाणुकरण पर वार्ता टूट गई थी कहा, जल्द प्रतिबंधों का प्रभाव खत्म हो जाएगा आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ने के लिए कहा

2 min read
Google source verification
किम जोंग उन का दावा, प्रतिबंधों से जल्द की उभर जाएगा उत्तर कोरिया

तानाशाह किम जोंग उन ।

सियोल। उत्तर कोरिया के किम जोंग उन का कहना है कि जल्द ही देश में अमरीका के प्रतिबंधों का प्रभाव खत्म हो जाएगा। यह टिप्पणी किम जोंग उन की पहली आधिकारिक टिप्पणी थी क्योंकि प्योंगयांग द्वारा तत्काल प्रतिबंधों से राहत की मांग को लेकर वाशिंगटन के साथ फरवरी में वियतनाम में परमाणुकरण पर वार्ता टूट गई थी। उत्तर कोरिया के किम जोंग उन का कहना है कि प्रतिबंधों का प्रभाव खत्म हो जाएगा। किम जोंग-उन ने शीर्ष अधिकारियों को प्रतिबंधों को कम करने के लिए आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ने के लिए कहा।

पाक विदेश मंत्री महमूद कुरैशी ने दोहराई पीएम इमरान की बात, कहा- भारत के साथ शांतिपूर्ण और सामान्य संबंध चाहता है पाकिस्तान

प्रतिबंधों के प्रभाव को दूर करेगा

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने हनोई में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपने असफल शिखर सम्मेलन पर एक टिप्पणी की है और जोर दिया है कि प्योंगयांग प्रतिबंधों के प्रभाव को दूर करेगा। यह टिप्पणी उत्तर कोरिया की स्थिति पर किम की पहली आधिकारिक टिप्पणी थी। प्योंगयांग की तत्काल प्रतिबंधों हटाने की मांगों को लेकर वाशिंगटन के साथ फरवरी में वियतनाम में परमाणुकरण पर वार्ता टूट गई थी। ट्रंप ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन को व्हाइट हाउस में उत्तर के साथ फिर से बातचीत करने की कोशिश करने के लिए कहा है।

ट्रंप की आलोचना नहीं की

इस दौरान किम ने ना तो परमाणु हथियारों का जिक्र किया और ना ही अपने अमरीकी समकक्ष की आलोचना की। वहीं ट्रंप ने बार-बार कहा कि वह अपने उत्तर कोरियाई समकक्ष के साथ अच्छे संबंध बनाए रखेगा। दरअसल अमरीका चाहता है कि उत्तर कोरिया अपने यहां पूरी तरह से परमाणु निरस्त्रीकरण कर दे। इसके बाद ही वह प्रतिबंधों को हटाएगा। हनोई में वार्ता टूटन के बाद ट्रंप ने किम को नसीहत दी थी कि वह उसके बताए रास्ते पर चले, वह उस पर लगे प्रतिबंध को तुरंत खत्म कर देगा।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..