4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लीबिया: शरणार्थी केंद्र पर भारी बमबारी, 40 की मौत, 80 घायल

Libya air strike: लीबिया की राजधानी त्रिपोली के उपनगर तजौरा में यह हमला हुआ इस हमले में कई अफ्रीकी प्रवासी बुरी तरह घायल हुए हैं

2 min read
Google source verification
libya

लीबिया के हिरासत केंद्र पर भारी बमबारी, 40 की मौत, 80 घायल

त्रिपोली। लीबिया में मंगलवार को शरणार्थियों के एक हिरासत केंद्र पर भारी बमबारी हुई। इस हमले मेें कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 80 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। बता दें कि लीबिया इस वक्त गृह युद्ध की आग में जल रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लीबिया की राजधानी त्रिपोली के क्षेत्र तजौरा में यह हमला हुआ। हमले में कई अफ्रीकी प्रवासी घायल हुए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। अभी तक हमले के कारणों की पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है।

रूसी पनडुब्बी में लगी भीषण आग, चालक दल समेत 14 लोगों की मौत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार के प्रवक्ता मालेक मर्सेक ने कहा कि हमले में 40 लोगों की मौत हुई है। वहीं 80 लोग घायल हो गए हैं। त्रिपोली में यूएन समर्थित सरकार ने इस हमले के लिए आतंकी खलीफा हफ्तार के लड़ाकों को जिम्मेदार ठहराया है। उसे युद्ध अपराधी करार दिया है।

करतारपुर कॉरिडोर पर बातचीत के लिए 14 जुलाई को होगी भारत-पाक के बीच दूसरी बैठक

बता दें कि अवैध रूप से इटली जाने वाले अफ्रीकी प्रवासी के लिए लीबिया मुख्य केंद्र है। यहां से युद्ध का दर्द झेल रहे अफ्रीकी नाव के जरिए इटली पलायन करते हैं। हालांकि इस प्रक्रिया में कई प्रवासियों को लीबिया की पुलिस गिरफ्तार कर लेती है। दरअसल यूरोपियन यूनियन इस तरह के पलायन का विरोध करता रहा है और अवैध अफ्रीकियों को अपने यहां नहीं आने देता है।

शारजाह के प्रिंस शेख खालिद कासिमी का 39 वर्ष की आयु में निधन

लीबिया में ऐसे दर्जनों अवैध प्रवासियों को कैद करके रखा गया है। ऐसे ही एक हिरासत केंद्र पर हमला किया गया है। यूएन समर्थित सरकार का कहना है कि ये हमला लीबियन नेशनल आर्मी ने किया है। लीबियन नेशनल आर्मी खलीफा हफ्तार का समर्थन करती है।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..