scriptLive Weather Report : देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कई जगह भूस्खलन और बाढ़ जैसी स्थिति | live weather update report today 24 july 2021 | Patrika News
live--icon/ Updated

Live Weather Report : देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कई जगह भूस्खलन और बाढ़ जैसी स्थिति

Weather Forecast Live Updates: देशभर में जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कई राज्यों में तो भारी बरसात की वजह से भूस्खलन की खबरें आ रही हैं और बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। महाराष्ट्र में हो रही भारी बरसात ने तबाही मचा रखी है। महाराष्ट्र में कई लोगों की कई लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के कई गांवों का संपर्क टूट गया है। जानिए पल पल की ताजा अपडेट Patrika.com पर।

नई दिल्लीUpdated: July 24, 2021 01:30:13 pm

प्रमुख अपडेट
Live Weather Report

Live Weather Report

Jul 24, 2021 | 01:29 PM (IST)

बिहार के 11 जिलों में बाढ़, 15 लाख लोग प्रभावित

बिहार में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ का कहर जारी है। राज्य के 11 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य में बाढ़ से करीब 15 लाख आबादी प्रभावित है। अब तक 11 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। NDRF की 7 और SDRF की 9 टीमें तैनात की गई हैं।

Jul 24, 2021 | 11:03 AM (IST)

एमपी के कई जिलों में भारी बारिश के आसार

मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने सागर, रीवा, जबलपुर, शहडोल, भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर एवं चंबल जिले में तेज बारिश के आसार है।

Jul 24, 2021 | 11:00 AM (IST)

महाराष्ट्र : बाढ़ से 821 गांव प्रभावित

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) टीमों, स्थानीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है। बाढ़ से 54 गांव प्रभावित हुए हैं जबकि 821 गांव आंशिक रूप से प्रभावित हुए हैं।

Jul 24, 2021 | 10:18 AM (IST)

महाराष्ट्र में 10 राजमार्गो सहित 39 सड़कें बंद

महाराष्ट्र के समुद्रतटीय कोंकण, रायगढ़ एवं पश्चिम महाराष्ट्र में पिछले तीन दिनों से मूसलधार बारिश हो रही है। बाढ़ के कारण 10 राज्य राजमार्गों सहित कम से कम 39 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं।

Jul 24, 2021 | 08:35 AM (IST)

उत्तराखंड के कई जिलों में रेड अलर्ट

उत्तराखंड मौसम में अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। निचले कुमाऊं क्षेत्र के जिलों समेत नैनीताल, चम्पावत, उधमसिंहनगर, देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार के लिए बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Jul 24, 2021 | 08:32 AM (IST)

महाराष्ट्र में आफत की बारिश, भूस्खलनों से दर्जनों लोगों की मौत

महाराष्ट्र सरकार भारी बारिश से बुरा हाल है। तेज बारिश के कारण लगातार बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है। रायगढ़ जिले में भूस्खलनों से अब तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा हजारों लोग फंस गए हैं। लोगों को निकालने के लिए हेलिकॉप्टर सेवाओं की मदद ली जा रही है। मौसम विज्ञान ने कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

Jul 24, 2021 | 08:24 AM (IST)

इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा सहित उत्तर भारत के कई राज्यों के अलग अलग हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण भारत के राज्यों में भी झमाझम बारिश हो रही है।

अगली खबर
right--arrow
UNGA LIVE Updates: पीएम मोदी बोले- भारत ने किया पहली डीएनए आधारित वैक्सीन का निर्माण'
UNGA LIVE Updates: पीएम मोदी बोले- भारत ने किया पहली डीएनए आधारित वैक्सीन का निर्माण'

सबसे लोकप्रिय

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.