scriptLive Weather Report: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट | live weather update report today 27 july 2021 | Patrika News
live--icon/ Updated

Live Weather Report: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

Weather Forecast Live Updates: देश के कई राज्यों में तेज बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कई जगह येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी कर रखा है। कई राज्यों में भारी बारिश के कारण बढ़ा की स्थिति बनी हुई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह से भारी बारिश जारी हो रही है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत सहित पर्वतीय क्षेत्रों में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जानिए पल पल की ताजा अपडेट Patrika.com पर।

नई दिल्लीUpdated: July 27, 2021 08:48:33 am

प्रमुख अपडेट
live weather update report

live weather update report

Jul 27, 2021 | 08:46 AM (IST)

बिहार मेें गर्जन के साथ तेज जारी

बिहार मेें गर्जन के साथ तेज जारी
बिहार में अगले अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। उत्तरी हिस्सों के साथ दक्षिण भाग में बारिश के साथ गर्जन भी हो सकती है। मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Jul 27, 2021 | 08:33 AM (IST)

उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट

उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 27 जुलाई को पिथौरागढ़, नैनीतार, पौड़ी और देहरादून के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Jul 27, 2021 | 08:31 AM (IST)

इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम और तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, नोएडा, मेरठ और गाजियाबाद में बारिश होने के आसार है।

Jul 27, 2021 | 08:25 AM (IST)

दिल्ली में सुबह से भारी बारिश, मौसम हुआ सुहावना

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से कई दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली है। आईएमडी ने दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, नई-दिल्ली (लोदी रोड), पूर्वी-दिल्ली, शाहदरा, प्रीत विहार, मध्य दिल्ली, एनई-दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम-दिल्ली के कई स्थानों पर मध्यम से गरज के साथ बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है।

अगली खबर
right--arrow
UNGA LIVE Updates: पीएम मोदी बोले- भारत ने किया पहली डीएनए आधारित वैक्सीन का निर्माण'
UNGA LIVE Updates: पीएम मोदी बोले- भारत ने किया पहली डीएनए आधारित वैक्सीन का निर्माण'

सबसे लोकप्रिय

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.