
नई दिल्ली। दुनियाभर में कई धर्म, जाति,सम्प्रदाय के लोग रहते हैं जो अपने समूह में प्रचलित रीतियों का पालन करते हैं और उन्हीं पर विश्वास करते हैं। किसी ऐसी ही जनजाति से जुड़ी कुछ राचक तथ्यों का उजागर हम आज आपके समक्ष करेंगे जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। एशिया की तरह अफ्रीका महाद्वीप को भी कई प्रकार की जनजातियों के गढ़ के रूप में जाना जाता है। इन्हीं में से एक है मसाई ट्राइब्स जो कि शिकारी या योद्धा के रूप में मशहूर है। ये ट्राइब्स मुख्य रूप से तंज़ानिया और केन्या में रहते हैं। इन इलाकों में इनकी करीब दस लाख की आबादी है।
इस समुदाय में वहीं समूह का मुखिया होता हैं जो कि उम्र में सबसे बड़ा होता है और उसके द्वारा दिए गए आदेश सबके लिए मान्य होते हैं। ये मुख्यत लाल रंग के पोशाक धारण किए रहते हैं जिससे कि इन्हें आसानी से पहचाना जा सकता है। मसाई समुदाय में इंसान की मृत्यू के बाद उसके शव को दफनाया नहीं जाता है क्योंकि यहां के लोगों का मानना है कि शव को दफनाने से वहां की ज़मीन खराब हो जाती है। इस समुदाय के लोग घुमक्कड़ों की जिंदगी जीते हैं ताकि इनके जानवरों को चरने के लिए जमीन की कमीं न हो और ये जानवर ही इनके भोजन का मुख्य ज़रिया है।
इनकी संपत्ति को इनके बच्चें और जानवरों की संख्या से तय किया जाता है यानि की जितने अधिक जानवर या बच्चे आपके पास होंगे आपकी संपत्ति उतनी ही ज्यादा मानी जाएगी। ये खाने के लिए दूध और मांस का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कुछ खास मौक ों पर ये जानवरों के खून का सेवन भी करते हैं। ये दो तरीके से जानवरों का खून पीते है एक तो उनके गर्दन में छेद करके और दूसरा जानवरों की गर्दन काटकर सीधे ही मुंह लगााकर उनका खून पीया जाता है।
इस समुदाय के लोगों का मानना है कि खून इम्यून सिस्टम के लिए काफी अच्छा होता है। ये लोग जानवरों की खाल का उपयोग बिस्तर के रूप में करते हैं। ये लोग जहां भी जाते हैं वहां पर झोपड़ी बना लेते है जिसके चारों ओर फेसिंग की जाती है। इस समुदाय की एक खास बात और है कि इसमें उसको ही असली मर्द का दर्जा दिया जाता है जो लोग भाले से शेर का शिकार कर पाते हैं।
Published on:
05 Jan 2018 12:33 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
